नाखूनों को खूबसूरत बनाना हम सभी चाहते हैं और इसके लिए हम आए दिन कई तरह की डिजाइन वाले नेल आर्ट बनवाना पसंद करते हैं। आजकल एक्सटेंशन आपको महंगी से महंगी डिजाइन में कई जगहों पर मिल जाएगी। कुछ लोग केवल तीज-त्योहार पर नेल आर्ट करवाना पसंद करते हैं।
करवाचौथ आने वाला है और इस मौके पर सुहागने अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं और तैयार होकर पूजा-पाठ करती हैं। तो आइए देखते हैं करवाचौथ के लिए खास नेल आर्ट की खूबसूरत डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन नेल आर्ट को घर पर बनाने का आसान तरीका-
ग्लॉसी नेल आर्ट डिजाइन
अगर आप ज्यादा हैवी नेल आर्ट नहीं करवाना चाहती हैं और सिंपल शाइनी लुक देने वाले नेल्स को पसंद करती हैं तो इस तरह से मैट की जगह ग्लॉसी नेल पेंट को नाखूनों पर लगा सकती हैं। इसमें चाहें तो आप ऑम्ब्रे शेड के कलर कॉम्बिनेशन के खूबसूरत नेल आर्ट को भी चुन सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो एक नाखून पर आप शिमर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Nail Art For Short Nails: छोटे नाखूनों के लिए परफेक्ट हैं नेल आर्ट के ये डिजाइंस, जानें इन्हें करने का आसान तरीका
स्टोन नेल आर्ट डिजाइन
नाखूनों के लिए फैंसी डिजाइन के नेल आर्ट ढूंढ रही हैं तो इस तरह की खूबसूरत स्टोन वर्क नेल आर्ट को नाखूनों पर बना सकती हैं। आप चाहें तो अलग-अलग उंगलियों पर ग्लॉस वाले से लेकर मैट डिजाइन के नेल आर्ट को बनवा सकती हैं। इसमें आप केवल 1 से 2 उंगली में बारीक वाले स्टोन लगवाएं।
इसे भी पढ़ें: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ईद पर करवाएं ये नेल आर्ट
फ्लोरल नेल आर्ट डिजाइन
फ्लोरल में आपको कलरफुल डिजाइन वाले कई नेल आर्ट देखने को मिल जाएंगे। इन्हें आप असली नेल पर भी बना सकती हैं। इसके लिए आप चाहें तो अलग से फ्लावर वाले नेल स्टीकर खरीदकर नाखूनों पर चिपका भी सकते हैं। इस तरह की नेल आर्ट में आप पेस्टल कलर कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको नेल आर्ट की ये खूबसूरत डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit:ebay,etsy,burgundy nail art designs
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों