चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करने से पहले जानें ये जरूरी बातें

टोनर हम हमेशा अपनी स्किन के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस बार आपको इसके इस्तेमाल का सही तरीका जानना जरूरी हो जाता है।

Skin toner use tips

आजकल कई सारे स्किन केयर प्रोडक्ट मार्केट में देखने को मिलते हैं। जिसका इस्तेमाल ज्यादातर महिलाएं करना पसंद करती हैं। इनमें से एक है टोनर यह एक तरह का वॉटर बेस्ड प्रोडक्ट है जो अलग-अलग स्किन टाइप के हिसाब से मिलता है। कुछ टोनर अल्कोहल बेस्ड होते हैं लेकिन वो स्किन के लिए बिल्कुल अच्छे नहीं होते हैं।

जिसके कारण स्किन पर कई प्रॉब्लम होनी शुरू हो जाती है। इसकी वजह से जब भी आप अपनी स्किन पर टोनर का इस्तेमाल करें तो कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान जरूर रखें।

फेस वॉश करने के बाद लगाएं टोनर

Face wash toner

जब भी आप टोनर का इस्तेमाल करें तो इससे पहले अपने फेस को अच्छे से वॉश कर लें। ऐसा करने से टोनर स्किन को अंदर तक मॉइस्चराइज करता है, साथ ही शाइनी टच भी देता है। इसके बाद आप कोई भी मेकअप प्रोडक्ट को अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं

मॉइश्चराइजर लगाएं

Moisture skin

अगर आप टोनर का इस्तेमाल अपनी स्किन पर ज्यादा करती हैं, तो आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। बल्कि इसको अप्लाई करने से पहले मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे स्किन डीप नरिश हो जाएगी। साथ ही स्किन का ग्लो बरकरार रहेगा। आप इसके लिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही मॉइश्चराइजर (मॉइश्चराइजर लगाने के हैक्स) का इस्तेमाल करें।

टिप्स: मॉइश्चराइजर की जगह आप सीरम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: जानिए क्या है Kansa Wand Massager और किस तरह से आपकी स्किन को पहुंचाता है लाभ

कॉटन से लगाए टोनर

Toner use tips

कई महिलाएं होती हैं जो टोनर को हाथों से फेस पर अप्लाई करती हैं। लेकिन आप ऐसी गलती बिल्कुल भी न करें। हमेशा इसका इस्तेमाल कॉटन पर लगाकर करें। इससे टोनर अच्छे से आपके चेहरे पर लग जाता है।

आंखों के पास न लगाएं टोनर

जब कभी भी आप टोनर (स्किन पर लगाएं टोनर) का इस्तेमाल फेस पर करें तो आंखों को उसे बचाकर करें। क्योंकि आंखों पर कभी भी टोनर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वरना आंखों को नुकसान हो सकता हैं।

टिप्स: आप घर पर भी फेस टोनर बना सकती हैं और अप्लाई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: निखरी और बेदाग त्वचा के लिए घर पर बनाएं ब्राउन शुगर का स्क्रब

नोट- ऊपर बताए गए तरीकों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए तरीके से आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP