Home Remedies: झुर्रियों की समस्या होगी कम, एलोवेरा दिखाएगा कमाल

समय से पहले आने लगी हैं त्वचा पर झुर्रियां तो आपको महंगी क्रीम के बजाय नेचुरल चीज का उपयोग करना चाहिए। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2022-10-18, 13:34 IST
wrinkles home remedy

चेहरे पर झुर्रियां आना सामान्य बात है, लेकिन क्या हो जब समय से पहले आपके चेहरे पर झुर्रियां आने लगे? आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। अगर उम्र से पहले ही आपका चेहरा झुर्रियों से भर गया है तो आपको इसके लिए उपाय अपनाने चाहिए। अगर आप भी उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें नेचुरल तरीकों से समस्याओं को हल करना पसंद हैं तो आपको कुछ घरेलू नुस्खों का सहारा लेना चाहिए।

आप इस समस्या को कम करने के लिए एलोवेरा जेल का उपयोग कर सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

क्यों होती हैं झुर्रियां? (Causes For Wrinkes)

  • स्मोकिंग से न केवल स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है बल्कि यह हमारी त्वचा को भी प्रभावित करता है। जो लोग स्मोकिंग करते हैं उनके चेहरे पर जल्दी झुर्रियां आने लगती हैं। इसलिए स्मोकिंग नहीं करनी चाहिए।
  • अधिक चिंता के कारण ना केवल तबियत खराब होती है बल्कि इसके कारण त्वचा पर झुर्रियां आने लगती हैं।
  • अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेंगी तो इससे भी आपकी त्वचा झुरियां आ सकती हैं।
  • खराब खान पान की वजह से भी झुर्रियां हो जाती हैं।

एलोवेरा जेल (Benefirts Of Aloe Vera Gel)

aloe vera gel benefitsएलोवेरा का इस्तेमाल न केवल शरीर को स्वस्थ रखने के लिए किया जाता है, बल्कि इससे आप त्वचा की खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं। त्वचा में कोलेजन की कमी होने के कारण झुर्रियां आने लगती हैं। ऐसे में अगर आप त्वचा पर एलोवेरा लगाएंगी तो यह फायदेमंद होगा। कई रिसर्च पाई गई हैं, जिनमें बताया गया है कि त्वचा में कोलेजन की मात्रा बढ़ाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

एलोवेरा जेल कैसे बनाएं (How To Make Aloe Vera Gel)

अगर आप चाहती हैं कि एलोवेरा जेल जल्दी असर दिखाए तो आपको बाजार में मिलने वाला प्रोडक्ट न खरीदें। आप घर पर ही एलोवेरा जेल बना सकती हैं। इसके लिए बस आपको एलोवेरा का एक पौधा चाहिए। होगा। अब चाकू की मदद से एलोवेरा छिल लें। फिर इसका जेल निकालकर एक बाउल में रख लें। फाइन पेस्ट के लिए मिक्सी में डालकर इसे पीस लें। लीजिए तैयार है आपका फ्रेश और बिना किसी मिलावट का एलोवेरा जेल।

इसे भी पढ़ें:Expert Tips: माथे पर दिखने लगी हैैंं झुर्रियों तो छुटकारा पाने के लिए ये 6 टिप्‍स अपनाएं

कैसे करें उपयोग? (How To Use Aloe Vera Gel)

how to use aloe vera for wrinkles

  • एलोवेरा जेल लगाने से पहले त्वचा को साफ कर लें।
  • अब एक साफ-सूखे तौलिया से मुंह को पोंछ लें।
  • अपने हाथों को भी साफ तरीके से धोना सुनिश्चित करें।
  • अब अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं।
  • उंगलियों से चेहरे को मसाज दें।
  • एलोवेरा को ज्यादा देर तक त्वचा में लगा न रहने दें।
  • यह त्वचा को ड्राई बना सकता है।
  • रोजाना एलोवेरा लगाने से झुर्रियां कम होने लगेंगी।

इन बातों का रखें ध्यान

  • बढ़ती उम्र के साथ- साथ त्वचा ड्राई होने लगती है, इसके कारण झुर्रियां हो जाती हैं। रिंकल्स न हो इसके लिए आपको अपनी त्वचा को मॉइश्चराइज करना चाहिए।
  • शरीर के साथ साथ त्वचा को भी हाइड्रेट रखना चाहिए। इसके लिए आप होममेड मास्क का उपयोग कर सकती हैं। त्वचा पर खीरा लगाने से भी आपको फायदा मिलेगा।
  • रीटेनॉइड का इस्तेमाल करें। यह रिंकल्स के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP