Mon Mar 2, 2026 | Updated 05:56 AM IST
herzindagi
image

चेहरे से हटाना है बाल, तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे आपके काम

चेहरे पर होने वाले बाल की वजह से कई महिलाएं शर्म महसूस करती हैं, लेकिन अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताए घरेलू नुस्खे को फॉलो कर चेहरे के बाल को कम कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-14, 08:30 IST

चेहरे को खूबसूरत बनाने की इच्छा हर महिला की होती है, लेकिन कुछ छोटी छोटी चीजें चेहरे की सुंदरता को कम कर देती हैं, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान हो जाती हैं। चेहरे पर होने वाले बाल की वजह से कई महिलाएं शर्म महसूस करती हैं। फेस पर होने वाले इन बाल को वेक्स की मदद से निकाला तो जा सकता है, लेकिन इससे चेहरे को नुकसान भी हो सकते हैं। 

अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

ऐसे में अगर आप भी घरेलू नुस्खे की तलाश में हैं, तो इस आर्टिकल की मदद से ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ नुस्खे जान लें। ब्यूटी एक्सपर्ट रितेश वर्मा ने बताया कि चेहरे पर होने वाले बाल पूरे चेहरे की रौनक को खत्म कर देते हैं और इससे महिलाएं काफी शर्मिंदगी महसूस करती हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं, आप इन घरेलू नुस्खों को आजमा कर चेहरे से बाल हटा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Facial Hair Removal Tips: चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग या शेविंग नहीं, ट्राई करें यह ट्रीटमेंट

बेसन और हल्दी से बनाएं पेस्ट

facial hair

सबसे पहले आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें, फिर चेहरे को साफ कपड़े या टॉवल की मदद से पोंछ लें। अब आप एक कटोरी में थोड़ा बेसन और थोड़ी हल्दी लें, फिर इसमें दूध और थोड़ी मलाई मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे के उस हिस्से में लगाएं जहां पर बाल ज्यादा है। इसे 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा कर रखें, फिर हलके हाथ से चेहरे की मालिश करते हुए इस पेस्ट को चेहरे से निकालें फिर फेस को धो लें। चेहरा धोने के बाद आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। 

बेसन और शहद से बनाएं पेस्ट

hair removal

ब्यूटी एक्सपर्ट रितेश ने आगे बताया कि इसके अलावा आप चेहरे से बाल निकालने के लिए शहद का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में बेसन के साथ शहद मिलाकर इसका पेस्ट बनाना होगा, फिर इस पेस्ट को चेहरे के बाल वाले हिस्से पर लगाकर रखना है। ऐसा आपको 10 से 20 मिनट तक करना है। इसके बाद आप अपने चेहरे को धो लें और फिर मॉइश्चराइजर लगा लें। आपको इन पेस्ट को एक हफ्ते में 2 से 3 बार ही इस्तेमाल करना चाहिए। इन सभी तरीकों को आजमा कर आप चेहरे से बाल को कम कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें: चेहरे के अनचाहे बालों को कम करने में मदद कर सकती हैं आपके किचन में मौजूद ये 2 चीजें

 
नोट : इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।

अगर आपको ये टिप्स पसंद आए तो आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: Freepik/

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।