herzindagi
how to make herbal oil for hair growth

लंबे बालों के लिए यह हर्बल ऑयल दिखाएगा कमाल, जानें इसे बनाने का तरीका

बाल सुंदर और लंबे हों इसके लिए आपको हेयर केयर रूटीन भी फॉलो करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-10-31, 12:03 IST

लंबे बाल ना केवल देखने में अच्छे लगते हैं बल्कि इन पर हेयर स्टाइल भी खूब जचंते हैं। यह कहा जा सकता है कि अब लंबे बाल पाना केवल ख्वाहिश ही रह गई है। भले ही बाजार में इस समस्या के लिए कई प्रोडक्ट आ गए हों लेकिन आज भी महिलाएं घरेलू उपायों का सहारा लेती हैं।

लंबे बालों के लिए तेल सबसे ज्यादा असरदार होते हैं। खासतौर पर हर्बल ऑयल। इस तेल की खासियत यह होती है कि इनमें नेचुरल चीजों का उपयोग किया जाता है, जिससे बालों को नुकसान भी नहीं होता है। घर पर हर्बल ऑयल कैसे बनाएं और इसके फायदे जानने के लिए हमनें ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी जी से बात की है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

बालों की ग्रोथ क्यों रूक जाती है?

why hair growth stops

  • अगर आपके भी बाल नहीं बढ़ रहे हैं तो इसका एक कारण तनाव है। स्ट्रेस के कारण 'टेलोजेन एफ्लुवियम' कंडीशन पैदा हो सकती है। इस स्थिती में हेयर फॉसिल्स नए बाल बनाना बंद क देता है। बाद में इसकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं।
  • उम्र का असर पूरे शरीर के साथ-साथ बालों पर भी पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि एक उम्र के बाद बालों की ग्रोथ रूक जाती है। हालांकि, यह सबके साथ नहीं होता है।
  • हार्मोन में असंतुलन के कारण भी बालों की ग्रोथ रूक सकती है।
  • आजकल मार्केट में बालों के लिए स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। इनके ज्यादा इस्तेमाल से बाल खराब हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं।

ऐसे बनाएं हर्बल तेल

  • 1 टहनी नीम के पत्ते
  • 100 मिलीलीटर नारियल का तेल
  • 2-3 चम्मच टी ट्री ऑयल
  • 3-4 चम्मच बादाम का तेल
  • 2 विटामिन ई कैप्सूल

इसे भी पढ़ें:बालों की ग्रोथ के लिए घर पर बनाएं ये 5 तेल, मिलेंगे सुंदर और घने बाल

क्या करें?

  • सबसे पहले एक छोटे पैन में 100 मिलीलीटरनारियल का तेल डालें।
  • फिर इसमें 1 टहनीनीम के पत्ते डालकर अच्छे से उबाल लें।
  • जब यह उबल जाए करीब 10 मिनट बाद तेल को ठंडा होने के लिए रख दें।
  • आखिर में इसमें 2-3 चम्मचटी ट्री ऑयल, 3-4 चम्मचबादाम का तेल और 2विटामिन ई कैप्सूल को तोड़कर डाल दें।(हेयर ग्रोथ के लिए प्रोडक्ट्स)
  • इसे एक चम्मच से मिला लें और लीजिए तैयार है आपका लंबे बालों के लिए हर्बल तेल।

इसे भी पढ़ें:नहीं बढ़ रहे आपके बाल तो एलोवेरा का तेल दिखाएगा कमाल, जानें लगाने का तरीका

कैसे करें तेल का इस्तेमाल?

how to use herbal oil for long hair

  • इस तेल को लगाने के लिए आपको रूई चाहिए होगी।
  • रूई को तेल में भिगो लें। फिर इससे तेल को बालों की जड़ों में अच्छे लगा लें।
  • इस तेल का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें।
  • आपको कुछ हफ्तों बाद असर दिखने लगेगा।

हर्बल तेल के अन्य फायदे

expert quote on herbal oil benefits

  • इस तेल में टी ट्री ऑयल मिलाया गया है, जो डैंड्रफ और हेयरफॉल की समस्या को भी कम करता है।
  • इस हर्बल तेल को लगाने से ना केवल बाल लंबे हो जाएंगे बल्कि यह ड्राईनेस को भी कम करने में मदद करता है।
  • अगर स्कैल्प में कहीं इंफ्केशन है तो इस तेल का उपयोग करें।

जरूरी हेयर केयर टिप्स

  • हफ्ते में कम से कम दो बार बालों में तेल लगाना चाहिए। इससे बाल हेल्दी रहते हैं।
  • सल्फेट बेस्ड शैंपू बालों के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक होते हैं। इसलिए बालों को वॉश करने के लिए माइल्ड शैंपू का ही उपयोग करें।
  • बालों को कंघी ना करने के कारण यह टूटने लगते हैं। इसलिए रोजाना बालों को कॉम्ब करना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।