बालों के लिए हम कई सारी अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि किसी तरह से बाल रफ और खराब नजर न आए। इसके लिए हम अक्सर बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट को भी लगा लेते हैं। लेकिन दादी-नानी के नुस्खे हमेशा याद रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे बालों को नेचुरल पोषण मिलता है। डॉक्टर स्वाति जो कि एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं, वो भी बालों में घरेलू चीजों को लगाने का तरीका हमेशा शेयर करती हैं, ताकि आपके बाल हेल्दी रहें। इस बार हमने इनसे जाना की कैसे हम घर पर करी पत्ते से हेयर सीरम बनाएं। चलिए आपको भी बताते हैं इनका तरीका, जिससे आप भी घर पर करी पत्ते का सीरम बना सकती हैं।
करी पत्ते के बालों में फायदे
करी पत्ता में कई पोषक तत्व होते हैं, जैसे कि एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, और अमीनो एसिड, जो बालों को मजबूत रखने में मदद करते हैं। बालों के झड़ने की समस्या को भी कम करता है करी पत्ता। इसलिए आप इसका इस्तेमाल बालों में आसानी से कर सकती हैं।
करी पत्ते का सीरम बनाने के लिए सामग्री
- ताजा करी पत्ता
- पानी- 2 कप
- एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
- नारियल तेल- 5 से 6 बूंदे
करी पत्ते का सीरम बनाने का तरीका
- इसके लिए पहले आपको करी पत्ते को पानी से अच्छे से साफ करना है।
- अब 2 कप पानी में करी पत्तों अच्छे से उबाल लें।
- जब पानी ठंडा हो जाए, तो इसे छान लें।
- इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल और नारियल तेल को मिक्स करें।
- इस सीरम को एक स्प्रे बोतल में स्टोर कर लें।
इस तरह इस्तेमाल करें करी पत्ते का सीरम
- इसे बालों में लगाने के लिए पहले आप बालों को शैंपू से साफ करें।
- फिर अपने हाथों में इसे लेकर अच्छे से स्कैल्प की मसाज करें।
- इसे आप रात को सोते समय बालों में लगाएं। इससे बालों को भी पोषण अच्छे से मिल जाएगा।
- आप चाहें तो इसका इस्तेमाल स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करते समय भी कर सकती हैं।
करी पत्ते को बालों में लगाने की सलाह हमारे घरवाले भी देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे बाल नेचुरली लंबे और काले होते हैं। इसलिए आपको बाजार के सीरम का नहीं इसका इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बाल हेल्दी नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: अगर यह तीन संकेत नजर आएं तो अपने हेयरस्टाइलिंग टूल को कह दें बाय-बाय
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें। साथ ही, पैच टेस्ट करना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों