Fri Apr 17, 2026 | Updated 02:16 AM IST
how to get burgundy hair colour naturally

Hair Dye: बालों पर चाहिए बरगंडी रंग, तो बिना केमिकल ऐसे करें हेयर डाई

How To Colour Your Hair Burgundy: आज के समय में ज्‍यादातर लोग बालों को कलर करना पसंद कर रहे हैं। बरगंडी शेड को लोागें को काफी पसंद आ रहा है। हालांक‍ि, बाजार में मिलने वाले हेयर डाई में केमिकल होते हैं, जो लंबे समय में बालों को नुकसान पहुंचाने का काम करेंगे। ऐसे में हम आपको बालों को नेचुरली कलर करने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 21:51 IST

आज के समय में हर कोई अपने बालों का बहुत ख्याल रखता है। कोई पार्लर जाकर महंगे Hair Spa करवाता है, तो कुछ लोगों को Hair Colour करवाने का शौक होता है। हालांकि, इन सबके लिए आपको अच्छी खासी अमाउंट भी पे करना होता है, लेकिन आप चाहें तो बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमा सकती हैं। इससे आपके बाल न केवल शाइनी बनेंगे बल्कि उन्हें मजबूती भी मिलेगी।

Hair Colour की बात करें तो बाजारों में कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं। इनमें केमिकल भी होते हैं, जिससे बालों को काफी नुकसान भी पहुंचता है। ऐसे में अगर आपको बालों में बरगंडी रंग चाहिए, तो हम आपको एक आसान सा घरेलू नुस्खा बता रहे हैं। इससे आपके बाल नेचुरली बरगंडी रंग में हो जाएंगे। आइए जानते हैं-

how to get burgundy hair colour naturally (2)

कैसे करें बालों को रंग?

अगर आप बालों को नेचुरली कलर करना चाहती हैं तो इसके लिए गुड़हल के फूल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बालों को लाइट बरगंडी टोन मिलता है और साथ ही इसके इस्तेमाल से बाल हेल्दी भी रहते हैं। अगर आप भी बिना केमिकल के बालों को कलर करना चाहती हैं, तो ये तरीका आपके बहुत काम आ सकता है।

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: 15 मि‍नट में झाड़ू जैसे बाल बनेंगे शाइनी, बस अपनाएं ये 2 नुस्‍खे

गुड़हल के फूल से हेयर डाई बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • 5 से 6 गुड़हल के फूल
  • 2 चम्मच आंवला का पाउडर
  • 1 चम्मच मेहंदी (ऑप्शनल)
  • पानी (जरूरत के अनुसार)

कैसे बनाएं?

  • इसे बनाने के लिए गुड़हल के फूलों को धोकर पीस लें
  • अब इसमें आंवले का पाउडर मिलाएं
  • अगर आप डार्क कलर चाहती हैं, तो थोड़ा मेहंदी भी डाल सकती हैं
  • जरूरत के हिसाब से पानी डालकर पेस्ट बना लें
  • आपका नेचुरल हेयर डाई तैयार है

यह भी पढ़ें- Hair Care: ब‍िना शैंपू के भी चमक जाएंगे गंदे और ऑयली बाल, बस करना हाेंगे ये काम

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगा लें
  • इसे कम से कम 45 मिनट तक लगा रहने दें
  • फिर बालों को धो लें

ध्यान रहे कि इस्तेमाल करने से पहले ही आपको बालों में शैंपू कर लेना है, क्योंकि साफ बालों में ही कलर चढ़ता है। वहीं डाई लगाने के बाद बालों में शैंपू न लगाएं।

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: महंगा हेयर स्‍पा नहीं, सिर्फ ये 3 आसान स्टेप्स अपनाएं और चमकदार बाल पाएं

क्या रिजल्ट मिलेगा?

एक बार में बहुत डार्क बरगंडी कलर नहीं मिलेगा। अगर आप इसे दो से तीन बार इस्तेमाल करती हैं तो जरूर फर्क देखने को मिलेगा। आपके बाल भी ज्यादा सॉफ्ट और शाइनी नजर आएंगे।

how to get burgundy hair colour naturally (1)

इन बातों का रखें ध्यान

  • इस्तेमाल करने से पहने पैच टेस्ट जरूर करें
  • हफ्ते में 1 बार ही इसका इस्तेमाल करें
  • हमेशा ताजे फूलों का इस्तेमाल करें
  • केमिकल डाई के साथ इसे मिक्स न करें

यह भी पढ़ें- Homemade Hair Conditioner: पार्लर जैसा 'हेयर स्पा' अब घर पर, मेथी दाने से बनाएं ये नेचुरल कंडीशनर; झाड़ू जैसे रूखे बाल भी हो जाएंगे रेशमी और चमकदार

तो अगर आप भी नेचुरल तरीके से बालों को बरगंडी करना चाहती हैं, तो गुड़हल के फूलों वाला ये नुस्खा कमाल का है। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो बालों में फर्क जरूर देखने को मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।