Benefits Of Doing Cold Compress On Face: बिना पोर्स के त्वचा होती ही नहीं है। हां, सबकी त्वचा पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ा या छोटा जरूर होता है। वहीं इसके लिए आपको मार्केट में कई प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इन ट्रीटमेंट में केमिकल से भरी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।
चेहरे की त्वचा पर मौजूद पोर्स का साइज मिनीमाइज करने के लिए आप बर्फ की मदद से सकती हैं। तो चलिए जानते हैं चेहरे के पोर्स को कम करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल कर सकती हैं ओ जानेंगे इसके त्वचा को होने वाले फायदे।
चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज छोटा करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल? (Tips To Minimize Face Pores )
- खीरा
- गुलाब जल
गुलाब जल को चेहरे पर लगाने के फायदे (Pores cleaning Tips)
- गुलाब का फूल त्वचा के पीएच लेवल को बरकरार रखने में मदद करता है।
- वहीं ये त्वचा में मौजूद सेल्स को अंदर से रिपेयर कर खोया हुआ निखार वापिस लाने में सहायता करता है।
- गुलाब की पंखुडियां त्वचा को मुलायम रखने में मदद करती हैं।
- वहीं चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकता है।
खीरे को चेहरे पर लगाने के फायदे (Skin Care Tips)
- खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
- वहीं यह स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
- इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें :निखरी और खूबसूरत त्वचा पाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को इस तरह करें स्किन केयर रूटीन में शामिल
पोर्स का साइज मिनिमाज करने के लिए क्या करें? (Skin Care Tips)
- पोर्स का साइज मिनीमाइज करने के लिए सबसे पहले आप 2 च्म्म्च गुलाब जल और 1 खीरे को पीसकर डालें।
- इसके बाद आप इसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें और ठंडा होने दें।
- वहीं करीब 2 घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें।
- इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से आपस में मिला लें।
- अब इन क्यूब्स को आप अपने पूरे चेहरे पर हल्के हाथों के दबाव से रगड़कर मसाज करें।
- बता दें कि इन क्यूब्स को फ्रिज में रखने से आपको चेहरे पर ठंडक महसूस होगी।
- लगभग आप 15 से 20 मिनट तक के लिए इसे अपने चेहरे पर लगाते रहें।
- वहीं इसे इस्तेमाल करने के लिए आप बर्फ को कपड़े में डालकर लगा सकती हैं।
- आखिर में आप चेहरे पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल सुबह या रात को सोने से पहले लगा सकती हैं।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको त्वचा की देखभाल करने का यह उपाय पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों