अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ अधिकतर महिलाएं अपने बालों का भी बहुत ख्याल रखती है। बदलते मौसम की वजह से बाल झड़ने लगते हैं और दो मुंहे बाल भी होने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी इन दो मुंहे बालों की वजह से बेहद परेशान है, तो अब आप महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया खास नुस्खा आजमा सकती है। इससे आपको फर्क देखने को मिल सकता है।
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने दो मुंहे बालों की वजह से हमेशा शर्मिंदगी महसूस करती है। यह बालों की खूबसूरती को कम कर देता है।ऐसे में अब आप घर पर एक खास हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं। इस हेयर मास्क को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
यह भी पढ़ें: घर पर तैयार करें बालों को मजबूत बनाने वाला हेयर ऑयल, झड़ने की समस्या भी होगी कम
अगर आप भी अपने दो मुंहे बालों से राहत पाना चाहती हैं, तो घर पर एक खास हेयर मास्क बना सकती हैं।
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में अंडे का सफेद और पीला भाग निकाल ले।
अब इस एंड में दो बड़े चम्मच दही ऐड कर दें। दही शामिल करने के बाद आप इसमें जैतून का तेल और नारियल के तेल की कुछ बंदे भी मिक्स कर दें।
अब इस हेयर मास्क को अच्छी तरह मैश कर थोड़ी देर के लिए रख दें। अब आप अपने बालों को हल्का गीला कर सकती हैं और थोड़ी देर के बाद इस हेयर मास्क को बालों पर लगा सकती हैं।
इस होममेड हेयर मास्क को आप एक हफ्ते में कम से कम दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। यह न सिर्फ दो मुंहे बालों को काम करेगा, बल्कि आपके बालों को शाइन देने में भी मदद करेगा।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें: घर पर तैयार करें होममेड फेस वॉश, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग त्वचा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।