
स्किन केयर के लिए सबसे बेसिक स्टेप सीटीएम रूटीन को फॉलो करना माना जाता है। स्किन की क्लीनिंग के बाद टोनर व मॉइश्चराइजर की मदद से स्किन को हाइड्रेट किया जाता है। आमतौर पर, अपनी स्किन की केयर करने के लिए जरूरी है कि आप प्रोडक्ट्स को स्किन टाइप के अनुसार ही खरीदें। मसलन, ऑयली स्किन की जरूरतें रूखी स्किन से काफी अलग हो सकती हैं और आपको इसका ध्यान रखना चाहिए।
इसी तरह, कॉम्बिनेशन स्किन को ऑयली व रूखी स्किन दोनों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अमूमन कॉम्बिनेशन स्किन का ख्याल रखना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आप अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए घर पर ही स्किन केयर प्रोडक्ट्स बना सकते हैं। मसलन, अगर आपकी स्किन टाइप कॉम्बिनेशन है तो ऐसे में आप घर पर ही टोनर बनाने पर विचार कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही होममेड टोनर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें घर पर बनाया जा सकता है-
अगर आपकी स्किन टाइप कॉम्बिनेशन है तो खीरे की मदद से टोनर बनाना अच्छा आइडिया हो सकता है। यह होममेड टोनर पोर्स को टाइटन करने और सीबम उत्पादन को नियंत्रित करने में मददगार है।

कॉम्बिनेशन स्किन के लिए ग्लिसरीन की मदद से टोनर बनाया जाता है। ग्लिसरीन के अलावा आपको नींबू के रस की जरूरत होगी। ग्लिसरीन स्किन के लिए मॉइश्चराइज़र है, जो स्किन को नम और मुलायम बनाता है।
यह भी पढ़ें- मुहांसों के निशान और झाइयां होंगी कम, एक्सपर्ट के बताए इस फेस मास्क की लें मदद
ग्रीन टी एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और इससे रेडनेस व जलन को कम करने में मदद कर सकते हैं। एलोवेरा सुखदायक और हाइड्रेटिंग है, जो इसे कॉम्बिनेशन स्किन के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है।

गुलाब जल स्किन के पीएच बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है और अतिरिक्त तेल को नियंत्रित करता है। वहीं, विच हेज़ल एक प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट है जो त्वचा के प्राकृतिक तेलों को हटाए बिना पोर्स को टाइटन करता है, जिससे यह कॉम्बिनेशन स्किन के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
यह भी पढ़ें- Spotless Skin: गर्मियों में बेदाग और चमकती त्वचा के लिए लगाएं घर पर बना यह खास फेस पैक
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।