घर पर बने हेयर मास्क से कम होंगे सफेद बाल
- कलौंजी के बीजों में लिनोलिक एसिड होता है। यह हेयर फॉलिकल्स को पोषण और मजबूती देता है।
- कलौंजी स्कैल्प में सीबम प्रोड्यूस करने में मदद करती है।
- कलौंजी का तेल मेलेनिन के नुकसान को रोकता है। इससे बाल समय से पहले सफेद नहीं होते हैं।
- नारियल का तेल डैमेज बालों को नमी देता है। इससे बालों को काला करने में मदद मिलती है।
- नारियल के तेल में लॉरिक एसिड होता है। इससे बालों को पोषण मिलता है।
- करी पत्तों में आयरन और विटामिन-सी होता है। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
- मेथी के बीजों में निकोटिनिक एसिड होता है। यह बालों को मजबूती देता है।
- मेथी के बीजों में प्रोटीन और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। इससे बालों की खुजली और डैंड्रफ भी दूर होता है।
- करी पत्ते में विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन और ऐसे कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इससे बालों को पोषण मिलता है।
घर पर कैसे तैयार करें हेयर मास्क?
सामग्री
- नारियल तेल- 4 बड़े चम्मच
- करी पत्ते- 8-10
- मेथी के बीज- 2 चम्मच
- कलौंजी के बीज- 2 चम्मच
विधि
- सभी चीजों को मिलाकर ब्लेंड कर लें।
- अब इस मिक्चर को बालों में लगाएं।
- इसे आधे घंटे लगाने के बाद बालों को को सल्फेट फ्री शैंपू से धो लें।
- आपको कुछ हफ्तों में अंतर दिख सकता है।
यह भी पढ़ें- Long Hair: सब पूछेंगे आपके लंबे-घने बालों का राज, इन 3 तेलों को मिलाकर करें मसाज
उम्र से पहले सफेद हो रहे बालों को कम करने में यह हेयर मास्क मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- बालों को लंबा और घना बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये विटामिन्स और मिनरल्स
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों