herzindagi
homemade hair color for black hair

बबूने के फूलों से इस तरह बनाएं नेचुरल हेयर कलर, जानिए विधि

अगर आप अपने सफेद बालों को नेचुरल लुक देना चाहती हैं, तो आप कैमोमाइल के पत्तों से बना ये हेयर कलर इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-05-18, 14:00 IST

आजकल नियमित खानपान की वजह से बालों के झड़ने और असमय सफेद होने की समस्या पैदा हो गई है। सफेद बालों की समस्या से हर महिला परेशान है। इसलिए महिलाएं अपने बालों की देखभाल करने के लिए कई तरह के हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो बाजार के प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं करती हैं।

इसलिए महिलाएं हेयर मास्क से लेकर हेयर कलर आदि को घर पर बनाना पसंद करती हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करती हैं और बालों को कलर करने के लिए नेचुरल तरीका तलाश रही हैं, तो आप बबूने के फूलों से हेयर कलर तैयार कर सकती हैं। क्योंकि आज हम आपके लिए घर पर बबूने के फूलों से कलर बनाने का आसान तरीका लेकर आए हैं, जिसे आप आसानी से अपने बालों पर लगा सकती हैं।

सामग्री-

how to make hair color at home

  • 1 कप- बबूने के फूल (ताजे)
  • 1 कप- हिना पाउडर
  • 1 चम्मच - हेयर कंडीशनर (कोई भी)
  • 1 चम्मच- सेब का सिरका
  • 1 चम्मच- नारियल का तेल

हेयर कलर बनाने का तरीका-

How make hair color at home

  • बबूने के फूलों से हेयर कलर बनाने के लिए सबसे पहले आप कैमोमाइल के पत्तों को तोड़ लें और इसका पाउडर बना लें।
  • अब इसे आप एक बाउल में निकाल लें और फिर इसमें अन्य सभी बताई गई सामग्रियों को डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • आप इसमें पानी बिल्कुल न की बराबर डालें लेकिन हेयर कंडीशनर का अधिक इस्तेमाल करें। (कंडीशनर सही ढंग से लगाने का तरीका)
  • अब आप इस कलर को कुछ देर के लिए साइड में रख दें और फूलों से नेचुरल कलर निकलने दें।

इसे ज़रूर पढ़ें-बालों को सही पोषण देने के लिए अपनाएं शहनाज हुसैन के ये टिप्स

हेयर कलर लगाने का तरीका-

How to apply color on hair

  • इस कलर को लगाने से सबसे पहले आप अपने बालों को धो लें और फिर सूखा लें।
  • अब एक बाउल में अपनी जरूरत के अनुसार कलर निकाल लें।
  • फिर इसे अपने बालों पर लगा लें लेकिन इस कलर को आप अपने बालों पर लगभग 3-4 घंटे तक ऐसे ही लगा दें।
  • क्योंकि प्राकृतिक हेयर कलरदें से बालों पर आता है। जब 4 घंटे हो जाएं तो आप अपने बालों को धो सकती हैं।
  • अपने बालों को धोते समय रंग को लॉक करने के लिए आप सेब का सिरका इस्तेमाल कर सकती हैं।

अन्य टिप्स-

बालों को कलर करना बहुत आसान है लेकिन उसकी नियमित देखभाल करना बहुत मुश्किल है। इसलिए कई महिलाएं ये मानती है कि नेचुरल कलर अधिक दिन तक नहीं रहता है और कुछ दिन बाद फीका पड़ जाता है। लेकिन आप इन टिप्स की सहायता से अपने बालों का कलर लंबे समय तक बनाए रख सकते हैं।

  • आप हेयर प्रोडक्ट जैसे हेअर ड्रायर, स्ट्रेटनिंग आयरन मशीन, कर्लिंग आयरन मशीन आदि का इस्तेमाल बहुत कम करें। (हेयर प्रॉडक्ट को अप्लाई करने का सही क्रम)
  • क्योंकि इससे बाल न सिर्फ खराब होंगे बल्कि आपका हेयर कलर भी प्रभावित होगा। इसके अलावा, जब भी आप कोई भी हेयर स्टाइल बनाएं, तो आप थर्मल प्रोटेक्टेंट का उपयोग कर सकती हैं।
  • आप बालों को कलर करने के बाद केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल कम करें। साथ ही, आप गर्म पानी से नहाने से बचें।
  • इसके बाद अपने बालों को धूप से भी बचाने की कोशिश करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-त्वचा और आंखों के रंग के हिसाब से जाने कौन सा हेयर कलर है आपके लिए बेस्ट

बबूने के फूलों से इस तरह आप घर पर एक नेचुरल कलर बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने बालों पर लगाकर देख लें या फिर पैच टेस्ट जरूर कर लें।

आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसा जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।