चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। इनमे से कुछ महिलाएं तो ऐसी हैं, जो अपने पूरे शरीर को खूबसूरत और स्वच्छ रखना चाहती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे को लेकर बेहद सीरियस हैं और अपने चेहरे पर होने वाली हर छोटी छोटी चीजों का बहुत ध्यान रखती हैं। यही नहीं अपने चेहरे पर होने वाले अपर लिप्स के बाल से भी परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि कैसे आप बिना वैक्स, थ्रेडिंग के भी अपने बालों को निकाल सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय
ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाले छोटे बाल की वजह से परेशान हो गई हैं, तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। इन बालों से राहत पाने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप घर पर एक पेस्ट तैयार कर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत लग सकती हैं। जैसे -
सामग्री -
1.चीनी
2.शहद
3.उड़द की दाल
बनाने का तरीका
ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि चेहरे पर छोटे छोटे बालों का होना एक आम समस्या है, जिसकी वजह से अधिकतर लड़कियां परेशान रहती हैं। अगर आप भी इनसे परेशान हैं, तो बताए गए इस पेस्ट को अपर लिप्स पर लगाकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले उदड़ की दाल को मिक्सर या ब्लेंडर में पीसकर इसका आटा तैयार कर लें। अब इस आटे में आप शहद और चीनी दोनों को मिलाकर इसे गाढ़ा कर लें। इसके बाद आप इसे अपर लिप्स के ऊपर लगाकर कम से कम 10 मिनट के लिए रखें।
इन बातों का रखें ध्यान
जब समय पूरा हो जाए, तो आप इसे बालों की ग्रोथ के अपोजिट वाली साइड पर तेजी से खींच लें। आप ऐसा 3 से 4 बार करें अगर आपके बालों की ग्रोथ ज्यादा है, तो आप इसको लगाकर मालिश भी कर सकती हैं। ध्यान रहे आपको इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने होठों का खास ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो इससे आपके होठों को नुकसान पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें:बिकनी वैक्सिंग, शेविंग और ट्रीमिंग में कौन-सा तरीका है सबसे ज्यादा सेफ? एक्सपर्ट से जानिए
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों