Hair Growth Tips: घने बाल हो रहे हैं पतले, तो ये होम रेमेडी आएगी बहुत काम

Hair Growth Tips: चेहरे की खूबसूरती के साथ साथ महिलाएं अपने बालों को भी चमकदार और घना बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी पतले बालों की वजह से परेशान हैं, तो ब्यूटी एक्सपर्ट के ये उपाय कर सकती हैं।
image

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के साथ साथ वे हर छोटी छोटी चीजों का बहुत ध्यान रखती हैं। कुछ महिलाएं तो ऐसी हैं, जो अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए मेकअप से लेकर एक्सेसरीज तक हर एक चीज को बड़े परफेक्ट तरीके से शामिल करती हैं। अगर आप भी अपनी खूबसूरती को कायम रखना चाहती हैं, तो अब आप अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-05-13T172636.138

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि चेहरे की खूबसूरती के साथ साथ महिलाएं अपने बालों को भी चमकदार और घना बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पतले बालों को मोटा या घना करना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे कर आप अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं।

मेथी दाने से बनाएं पैक

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए आप घर पर रहकर ही एक ख़ास पैक तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले मेथी दाना को पीसकर उसका पाउडर बनाना है, इसके बाद आप इस पाउडर को एक कंटेनर में निकाल लें। अब इस पाउडर में 4 चम्मच दही और 2 चम्मच शहद मिला लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर दो। अब आपका ये खास हेयर मास्क तैयार है।

यह भी पढ़ें:Face Pack Before And After: फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले और बाद में कर लें ये काम, दिख सकता है चेहरे पर निखार

इन बातों का रखें ध्यान

1 - 2025-05-13T172639.331

आप इसे 1 घंटे के लिए अपने बालों पर लगा कर रख सकती हैं। समय पूरा होने के बाद आप अपने बालों को धो लें। बाल धोने के बाद आप उस पर सीरम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पैक को आप हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको आराम देखने को मिल सकता है। ध्यान रहे इस पैक का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें। क्योंकि हर महिला के बालों का प्रकार अलग अलग होता है। ऐसे में कुछ महिलाओं को इस पेस्ट की वजह से परेशानी हो सकती हैं।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:दही से बना ये खास होममेड फेस पैक निखार सकता है आपकी खूबसूरती, जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP