ये 7 घरेलू नुस्खे आजमाएं और फ्री में स्किन और बालों में शाइनिंग पांए

आइए जानें ऐसे 7 घरेलू नुस्खों के बारे में जिन्‍हें अपनाकर आप हर तरह की त्‍वचा और बालों  से जुड़ी समस्‍या से मुक्ति पा सकती हैं।

home remedies for skin and hair main

अगर आप महंगे ब्‍यूटी प्रोडेक्‍ट का इस्‍तेमाल करके थक चुकी हैं और आपको अपने स्‍कीन और बालों में ज्‍यादा फर्क नजर नहीं आ रहा है तो आप कुछ आसान से घरेलू नुस्खे भी अपना सकती हैं। इनके लिए आपको कोई एक्‍ट्रा पैसे खर्चने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपके किचन में पड़ी चीजों से ही आप अपनी त्‍वचा का ख्‍याल रख सकती हैं। तो आइए जानें ऐसे 7 घरेलू नुस्खों के बारे में जिन्‍हें अपनाकर आप हर तरह की समस्‍या से मुक्ति पा सकती हैं।

five easy home remedies for skin and hair problems inside

इसे जरूर पढ़ें: Hair Care Tips: मानसून में फ्रिजी और ड्राई बालों के लिए ये होममेड हेयर सीरम अपनाएं

जौ लगाएं

जौ के आटा स्किन के लिए बहुत अच्‍छा होता है और आप इसका फेस पैक बना सकती है। इसके लिए जौ के पाउडर में 2 चम्मच नींबू का रस और दूध मिलाएं। फिर इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे त्वचा की साफ होगी और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होगा।

ऐवकाडो लगाएं

ऐवकाडो बहुत ही गुणकारी फल है और इसमें ऑइल की काफी मात्रा पाई जाती है। इसलिए यह हर टाइप की त्‍वचा के लिए यह बेहद फायदेमंद होता है। इसे अपनी स्किन रब करें इससे त्‍वचा में तरोताजगी बनी रहती है। आप चाहे तो ऐवकाडो का मास्क भी बना सकती है इसके लिए ऐवकाडो को नींबू के रस के साथ अच्‍छे से मैश करें। इसके बाद इसमें अंडे की जर्दी डालें और अच्‍छे से मिला लें। इस फेस मास्‍क‍ को चेहरे पर लगाएं और बीस मिनट बाद बाद धो लें। इससे चेहरे में चमक आएगी।

home remedies for good skin and hair problems inside

बादाम लगाएं

बादाम का तेल बालों और रूखी त्‍वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। स्किन पर मौजूद बड़े रोम छिद्रों के लिए पिसे हुए बादाम और गुलाब जल का पेस्ट बनाएं। इसे पद्रंह मिनट तक फेस पर रगड़े और फिर धो लें। वहीं, ड्राई और डैंड्रफ वाले बालों के लिए आप बादाम का तेल लगा सकती हैं। आप बाल धोने से पहले इसे अपने बालों पर लगाएं। फेस और हैंड की ड्राई स्किन के लिए आप बादाम और मिल्क का पेस्ट बनाकर लगा सकती। पेस्ट बनाने के लिए एक कप कोल्ड मिल्क लें उसमें बीस ग्राम पिसा हुआ बादाम और दस ग्राम शुगर मिलाएं। अब फेस और हैंड पर इसे लगाएं। इससे आपके हाथ और चेहरा मुलायम होगा।

home remedies for all skin and hair problems inside

सेब लगाएं

क्‍या आपको पता है ऑइली स्किन के लिए सेब एक्सीलेंट टोनर है। इसका इस्‍तेमाल आप फेस मास्क की तरह कर सकती है। इसके लिए सेब को टुकड़ों में काट लें और उसकी लेयर को चेहरे पर फैलाएं। पद्रंह मिनट बाद इसे धो लें। आप चाहें तो एक बड़ा चम्मच सेब का जूस लेकर उसमें बादाम, जैतून और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक बना सकती है और अपने फेस पर अप्लाई कर सकती है।रसोई में मौजूद इस 1 मसाले से चेहरे पर लाएं चमक

 home remedies for skin and hair problems inside

छाछ लगाएं

छाछ चेहरे के लिए बेहद लाभकारी होता है। चेहरे के खुले हुए रोम छिद्र छाछ को सोखते हैं और ठीक होते हैं। इसके लिए छाछ में 1-2 चम्मच मक्के का आटा मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को दस मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे फेस के दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा।लंबे और मजबूत बाल पाने के लिए पढ़ें

नींबू लगाएं

नींबू में ब्लीचिंग के गुण पाए जाते हैं और यह ड्राई और सेंसेटिव और ऑइली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका फेस पैक बनाने के लिए जई के आटे में मिल्क और नींबू का रस मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं और इसे स्किन पर लगाएं। इससे स्किन की सफाई होती है। अगर आपके कलर्ड हेयर हैं तो आप उन्हें धोते समय नींबू का रस जरूर लगाएं। इससे आपके बाल चमकदार बने रहेंगे।फेशियल के दौरान ध्यान रखें ये 3 बातें

five home remedies for skin and hair problems inside

इसे जरूर पढ़ें: Celeb Beauty Tips: ‘कोमोलिका’ हिना खान से सीखें ‘नो मेकअप लुक’ और दिखें खूबसूरत

दही

दही हर तरह की त्‍वचा के लिए उपयोगी होता है। दही स्किन को सॉफ्ट बनाती है। दही का मास्क बनाने के लिए दही, मुलतानी मिट्टी और मिंट का मिलाकर इसे चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को पद्रंह मिनट के लिए अपनी स्किन पर लगा रहने दें और फिर धो लें, इससे चेहरे में चमक आएगी। इसके अलावा घुंघराले बालों के लिए भी दही काफी फायदेमंद होता है। घुंघराले बालों पर तीन मिनट तक दही से मसाज करें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

Photo courtesy- (Smooth Synergy)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP