हर महीने महिलाओं के पीरियड्स आते हैं। इस दौरान वह बेहद नाजुक हो जाती हैं। यही नहीं कुछ महिलाओं को पीरियड्स आने के कुछ दिन पहले या कुछ दिन बाद चेहरे पर पिंपल्स होने लगते हैं। ऐसा हार्मोनल चेंज की वजह से होता है। यह एक आम समस्या है, जिससे कई महिलाएं परेशान हो सकती है। अगर आप भी पीरियड के दौरान होने वाले पिंपल्स की वजह से परेशान रहती हैं, तो आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताए कुछ उपाय आजमा सकती हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि पीरियड के दौरान पिंपल हार्मोनल चेंज की वजह से हो सकते हैं, जो एक आम समस्या है। अगर आपको भी इस दौरान चेहरे पर पिंपल्स होने लगते हैं, तो आप घर पर रहकर कुछ होम रेमेडीज को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको फायदा देखने को मिल सकता है।
जब भी पीरियड के टाइम पर पिंपल्स हो, तब बार-बार अपने हाथों से पिंपल को न छुए। इससे स्किन प्रॉब्लम और बढ़ सकती है। इसके बजाय आप रोजाना रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगाकर सो सकती है। आप चाहे तो एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल सोने से पहले अपने चेहरे पर कर सकती हैं।यह भी आपके चेहरे से पिंपल्स को कम करने में मदद करेगा।
यह भी पढ़ें: शहद और मलाई का ऐसे करें इस्तेमाल, स्किन पर दिखेगा फायदा
आप घर पर खास फेस पैक भी तैयार कर सकती हैं। फेस पैक को बनाने के लिए नीम के पत्ते को मिक्सर या ब्लैडर में पीसकर पेस्ट बना ले। इस बेस्ट में आलू का रस शामिल कर दें। अब आप इसमें खीरे का जूस और थोड़ा टी ट्री ऑयल मिला दे। अब इसे अच्छी तरह फेंट लें। आपका यह खास फेस पैक तैयार हो गया है। आप इसे चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाकर रख सकती हैं।
इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह पानी से धो लें। उसके बाद इसका इस्तेमाल करें। आप हफ्ते में दो बार इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे कुछ ही दिनों में आपका चेहरा क्लीन हो सकता है।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें: Open Pores Problem: ओपन पोर्स से हैं परेशान, तो एक्सपर्ट से जानें कैसे रखें स्किन को बेदाग और साफ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।