herzindagi
hair mask for oily scalp

ऑयली स्कैल्प के लिए घर पर बनाएं ये मास्क

ऑयली स्कैल्प के कारण बाल जल्दी गंदे हो जाते हैं। ऐसे में आपको इस समस्या को कम करने के लिए मास्क का उपयोग करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-09-23, 12:44 IST

जिन महिलाओं का स्कैल्प ऑयली होते हैं, उनके बालों में गंदगी आसानी से जम जाती है। इससे बाल खराब होने लगते हैं। ऑयली स्कैल्प के कारण डैंड्रफ और इंफेक्शन की समस्या हो सकती है। ऐसे में महिलाएं ट्रीटमेंट और महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं।

आजकल महिलाओं के बीच हेयर मास्क काफी पॉपुलर हो रहे हैं। बाजार में आपको हेयर टाइप से लेकर अलग-अलग समस्या तक के लिए मास्क आसानी से मिल जाएंगे। हालांकि, यह मास्क केमिकल से बने होते हैं, जिसके कारण बाल डैमेज हो सकते हैं। साथ ही महंगे भी होते है, जिन्हें हर बार खरीदना संभव नहीं होता है। ऐसे में आप घर पर भी मास्क बना सकती हैं। चलिए जानते हैं ऑयली स्कैल्प के लिए किन चीजों से बने मास्क हो सकते हैं बेहतर।

हेयर मास्क के सामान्य फायदे

benefits of hair mask

हर मास्क के फायदे अलग-अलग होते हैं लेकिन हम आपको कुछ सामान्य लाभ के बारे में बताएंगे।

  • हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों में शाइन आती है।
  • मास्क लगाने से बालों में नमी बनी रहती है।
  • स्कैल्प संबंधी समस्याएं कम होती है।
  • जिन महिलाओं के बाल फ्रिजी होते हैं, उनके लिए हेयर मास्क बेहद फायदेमंद होता है।
  • मास्क के इस्तेमाल से बाल मजबूत होते हैं।
  • अगर आपके बाल टूटते हैं या डैमेज हैं तो आपके लिए मास्क लाभकारी होगा।
  • हेयर मास्क लगाने से बाल कुछ हद तक सीधे भी हो जाते हैं।

दही से बनाएं मास्क

is yogurt good for oily scalpदही में प्रोबायोटिक प्रॉपर्टी पाई जाती हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट भी होते हैं। यह बालों को शाफ्ट करने और ऑयल के प्रोडक्शन को कंट्रोल करने में मदद करता है। बालों में दही लगाने से न केवल ऑयल कम होगा बल्कि आपके बाल झड़ेंगे भी नहीं।

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच बेकिंग सोडा
  • ½ कप सादी दही
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • अंडे का सफेद भाग

मास्क बनाने का तरीका

  • एक छोटा सा बर्तन लें।
  • इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा,½ कप सादी दही, 1 चम्मच नींबू का रस और अंडे का सफेद भाग डालें।
  • अब एक चम्मच से सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • लीजिए तैयार है आपका ऑयली स्कैल्प के लिए मास्क।

लगाने का तरीका

  • सबसे पहले बालों को सुलझा लें।
  • अब मास्क को बालों में लगाएं।
  • अब शावर कैप की मदद से बालों को कवर करें।।
  • करीब आधे घंटे बाद बालों को धो लें।
  • हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क का उपयोग करें।

इसे भी पढ़ें:ऑयली स्कैल्प की वजह से मानसून में बढ़ गई है हेयर फॉल की समस्या तो अपनाएं ये असरदार तरीके

एलोवेरा का करें इस्तेमाल

is aloe vera good for oily scalpबालों के लिए एलोवेरा बेहद ही कारगर घरेलू उपाय है। इसके साथ आप कई अन्य चीजें मिलाकर बालों संबंधी समस्याओं से निजाप पा सकती हैं। स्ट्रेट बाल से लेकर घने बालों तक के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जाता है। ऑयली स्कैल्प के लिए भी आप एलोवेरा का उपयोग कर सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 4 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 3-4नींबू के रस की बूंदें

बनाने का तरीका

  • 4 चम्मच एलोवेरा जेल में 3-4 बूंद नींबू के रस की मिला लें।
  • अब इसे मिक्स कर लें।
  • लीजिए बन गया मास्क।

इसे भी पढ़ें:फ्रिजी, ड्राई और डैमेज बालों को सही करने के लिए घर पर बनाएं ये हेयर मास्क, बाल हो जाएंगे शाइनी

लगाने का तरीका

  • इस मास्क को स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं।
  • करीब 20 मिनट बाद हेयर वॉश कर लें।
  • हफ्ते में दो बार इस मास्क को लगाने से ऑयली स्कैल्प की समस्या कम हो जाएगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।