Fri Apr 17, 2026 | Updated 11:48 PM IST
fast hair growth home remedy

Hair Growth: महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें, ₹15 की इस चीज से बढ़ाएं बालों की ग्रोथ

gharelu nuskha for hair growth: बालों की ग्रोथ को लेकर परेशान हैं ? कई महंगे ट्रीटमेंट के बाद भी अगर आपके बालों की ग्रोथ बेहतर नहीं हो रही है, तो यह घरेलू हेयर पैक आपके बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए सबसे अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकता है। 
Editorial
Updated:- 2026-04-17, 20:32 IST

Easy Hair Growth Tips: बालों को महिलाओं का सबसे प्रिय गहना कहा गया है। अपने बालों को सुंदर बनाने के लिए महिलाएं बहुत सारे महंगे प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करती हैं। हालांकि, आजकल की लाइफस्‍टाइल के कारण बहुत सी महिलाओं को हेयर ग्रोथ से जुड़ी समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है। मार्केट में इसके लिए बहुत सारे उत्‍पाद हैं। कुछ वाकई फायदेमंद हैं, मगर महंगे होने के कारण उनका पूरा ट्रीटमेंट लेना सभी के बस की बात नहीं है। वहीं कुछ ऐसे हैं, जो केवल झूठे वादे करते हैं। ऐसे में इन महंगे प्रोडक्‍ट्स को भूलकर आप एक ऐसे घरेलू नुस्‍खे को अपना सकती हैं, जो आपके बालों की ग्रोथ को तो बेहतर बनाएगा ही, साथ ही बालों की चमक भी बढ़ाएगा। इस नुस्‍खे के बारे में हमें दिल्‍ली के ऐलप्‍स ब्‍यूटी सैलून एंड इंस्‍टीट्यूट की ओनर एंव नेशनल अवॉर्ड विनर डॉक्‍टर भारती तनेजा बता रही हैं। वह कहती हैं, "बालों की हेयर ग्रोथ कभी-कभी रुक जाती है। इसके पीछे बहुत सारे कारण हो सकते हैं। मगर सस्‍ता और अच्‍छा घरेलू नुस्‍खा अपनाकर आप इस समस्‍या को काफी हद तक कम कर सकती हैं। बाजार में आपको भिंडी मिल जाएगी। 250 ग्राम भिंडी से आप अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकती हैं।"

डॉक्‍टर भारती भिंडी से बालों की ग्रोथ को बढ़ाने का आसान तरीका भी बताती हैं।

भिंडी से कैसे तैयार करें हेयर ग्रोथ फॉर्मूला? (Bhindi Se Hair Growth Kaise Badhaye)

अगर आपको भिंडी से बालों की ग्रोथ को बूस्‍ट करना है, तो इसके लिए आपको केवल हर 15 दिन में एक बार बालों में हेयर पैक लगाना होगा। चलिए इस हेयर पैक को बनाने की सामग्री हम आपको बताते हैं-

hair growth solution at home

सामग्री

  • 250 ग्राम भिंडी बारीक कटी हुई
  • 1 बड़े बाउल में पानी
  • 1 बड़ा चम्‍मच बादाम का तेल
  • 1 वीकासोल कैप्‍सूल

विधि

  • सबसे पहले भिंडी को अच्‍छी तरह से पानी में वॉश करें और उन्‍हें बारीक काट लें।
  • अब आप एक बर्तन में पानी लें और उसमें कटी हुई भिंडी को भिगो दें। पानी इतना होना चाहिए कि एक-एक भिंडी का टुकड़ा पानी में भीग गया हो।
  • अब आप रातभर के लिए भिंडी को पानी में भीगा छोड़ दें। यह थोड़ी लस-लसी हो जाएंगी और पानी में तार बनने लग जाएंगे।
  • अब आप पानी को छन्‍ने में छान लें और भिंडी को रिमूव कर दें। यह पानी थोड़ा चिपचिपा हो सकता है क्‍यों कि इसमें भिंडी की लसलसाहट आ जाती है।
  • इसके बाद आप इस पानी को धीमी आंच में खूबस पकाएं। जब तक पानी खूब गाढ़ा न हो जाए आपको इसे पकाते रहना है।
  • जब पानी आधा ही रह जाए, तब आप इसमें बादाम का तेल और वीकासोल कैप्‍सूल मिक्‍स करें।
  • अब इस मिश्रण को हेयर पैक की तरह बालों में लगाएं और 30 से 40 मिनट के लिए लगा हुआ छोड़ दें।
  • इसके बाद आपको नॉर्मल पानी से बालों को वॉश करना है और अच्‍छी तरह से इस हेयर पैक को बालों से हटा देना है।

यह भी पढ़ें- Long Hair: नारियल के तेल में बस 1 चम्‍मच यह चीज मिलाकर बालों में लगाएं, कमर तक लंबे हो सकते हैं आपके बाल

 

natural hair growth treatment

भिंडी के हेयर पैक के फायदे (Homemade Hair Pack For Hair Growth)

  • यह बालों को गहराई से पोषण देने के साथ उनकी ग्रोथ को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद नेचुरल गुण बालों को मुलायम और स्मूद बनाते हैं, जिससे फ्रिजीनेस कम होती है।
  • इसके नियमित इस्तेमाल से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयर फॉल की समस्या भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। साथ ही, यह स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है, जिससे डैंड्रफ जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है।
  • भिंडी का हेयर पैक बालों में नेचुरल शाइन लाता है और उन्हें हेल्दी लुक देता है, जिससे आपके बाल पहले से ज्यादा घने, लंबे और चमकदार नजर आते हैं।
  • यह भी पढ़ें- Homemade Oil for Long Hair: बालों की लंबाई देखकर सभी रह जाएंगे दंग, घर पर बनाएं यह तेल

तो फिर देर किस बात की मात्र 15 रुपये की 250 ग्राम भिंडी खरीदकर आप घर पर ही एक अच्‍छा हेयर पैक तैयार कर सकती हैं। इससे आपके बालों की ग्रोथ पर बहुत अच्‍छा असर पड़ेगा। इस हेयर पैक को हफ्ते में कम से कम 1 बार जरूर लगाएं। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।