महिलाएं अपने बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए कई तरह के घरेलू उपाय आजमाती हैं। बहुत सी महिलाएं बालों में महंगे सीरम का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं महंगे हेयर ट्रीटमेंट भी ट्राई करती हैं। अगर बाल रेशम से चमकदार और मजबूत हों तो महिलाएं का आत्मविश्वास और भी ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और जीवनशैली में बढ़ते स्ट्रेस का सबसे ज्यादा असर बालों पर ही नजर आता है। अक्सर देखने में आता है कि महिलाएं झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं या फिर ड्राई और फ्रिजी हेयर की समस्या से जूझ रही हैं। बालों के लिए कई तरह के पैक और हेयर केयर ट्रीटमेंट अपनाने पर महिलाएं काफी ध्यान देती हैं, लेकिन कई बार कुछ गलतियों की वजह से बालों की सेहत को अनजाने में नुकसान पहुंचाती हैं। बालों को धोते समय अगर ऐसी गलतियां हों तो इससे बालों की सेहत प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं कि बालों को वॉश करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए-
इसे जरूर पढ़ें: झड़ते बालों में नई जान डालने के लिए ट्राई करें ये सस्ता और असरदार हेयर पैक
आमतौर पर बालों के सिरों तक नमी कम पहुंच पाती है, जिसकी वजह से वे ड्राई नजर आते हैं। महिलाएं बाल धोते समय अक्सर यही देखती हैं कि शैंपू से झाग बना या नहीं और अक्सर वे बालों के सिरों पर शैंपू बहुत ज्यादा मल लेती हैं। ज्यादा शैंपू के इस्तेमाल की वजह से बालों के सिरे रूखे हो जाते हैं। वहीं स्केल्प पर कम शैंपू लगने की वजह से वह ठीक से साफ नहीं हो पाता। इसका नतीजा यह होता है कि स्केल्प में खुजली महसूस होती है और बाल ठीक से साफ नहीं हो पाते। बालों को धोते समय हाथों को गोल-गोल घुमाते हुए बालों को वॉश करना चाहिए। इससे शैंपू स्केल्प को ठीक तरह से क्लीन कर पाता है।
इसे जरूर पढ़ें: इन 5 आसान टिप्स से लंबे समय तक बना रहेगा आपका हेयर कलर
बहुत सी महिलाएं ठंडक के मौसम में ज्यादा गर्म पानी से बाल धो लेती हैं। ठंड से बचने के लिए महिलाएं ऐसा करती हैं, लेकिन इससे बालों की सेहत प्रभावित होती है। बहुत ज्यादा गर्म पानी से बालों की कुदरती नमी खत्म हो जाती है। बेहतर होगा कि महिलाएं बालों की नमी बरकरार रखने के लिए गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें। इससे बाल ठीक तरीके से साफ हो जाएंगे और ठंड भी नहीं लगेगी।
बहुत सी महिलाएं आदतन दो बार शैंपू कर लेती हैं। उन्हें लगता है कि ज्यादा शैंपू लगाने से बाल ठीक तरीके से साफ हो जाएंगे। लेकिन इसके उलट ज्यादा शैंपू करने से बालों से कुदरती नमी चली जाती है। अगर बालों में ऑयलिंग की गई हो या फिर पैक लगाया गया हो तो जरूरत के अनुसार ही दोबारा शैंपू करें, अन्यथा एक बार वॉश करने में ही बाल ठीक तरह से साफ किए जा सकते हैं। अगर आप आकर्षक कीमतों पर घर बैठे ब्रांडेड शैंपू पाना चाहती हैं तो यहां से पा सकती हैं।इसकी M.R.P. ₹325.00 है, लेकिन ऑफर के तहत यह आपको सिर्फ ₹162.00 में मिल जाएगा।
महिलाएं आमतौर पर शैंपू की तरह कंडिशनर भी स्केल्प पर लगा लेती हैं। ऐसी गलती करने से स्केल्प ज्यादा ऑयली हो जाता है, वहीं बालों के सिरे रूखे रह जाते हैं। बालों को उचित पोषण देने के लिए बेहतर होगा कि बालों के बीच के हिस्से से सिरों तक के हिस्से में कंडिशनर लगाएं। इससे बालों को सुलझाने में आसानी होगी और बाल कंघी करते हुए टूटेंगे भी नहीं।
बहुत सी महिलाएं बालों को सुखाने के लिए जरूरत से ज्यादा रगड़ती और झाड़ती हैं। इससे बालों की सेहत को बहुत नुकसान पहुंचता है, बाल रूखे और बेजान नजर आते हैं। बालों को सुखाने के लिए तौलिए से बालों को धीरे-धीरे दबाएं, ताकि अतिरिक्त पानी तौलिया सोख ले। बेहतर होगा कि बालों को हवा में कुदरती तरीके से सूखने दिया जाए।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।