herzindagi
janhvi kapoor no makeup looks tips

नो मेकअप लुक में भी बेहद खूबसूरत लगती है जान्हवी कपूर

अगर आप जान्हवी कपूर की फैन हैं तो आपको उनके यह नो मेकअप लुक्स पसंद आएंगे। 
Editorial
Updated:- 2020-05-20, 16:59 IST

आमतौर पर माना जाता है कि परदे पर जो बॉलीवुड एक्ट्रेस बेहद ब्यूटीफुल नजर आती हैं, वह मेकअप और कैमरे का कमाल होता है। हालांकि यह पूरी तरह सच नहीं है। यकीनन मेकअप की मदद से ब्यूटी को निखारा जा सकता है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सिर्फ मेकअप की मदद से ही ब्यूटीफुल लगती हैं। उनकी नेचुरल ब्यूटी भी उतनी ही बेहतरीन है। ऐसी ही एक एक्ट्रेस है जान्हवी कपूर। बोनी कपूर की लाडली जान्हवी ने फिल्मों में एंट्री लेते ही अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना फैन बना दिया। फिल्मों या रैंप पर भले ही जान्हवी मेकअप में नजर आती हों, लेकिन रियल लाइफ में वह बेहद लाइट मेकअप और नो मेकअप में ही रहना पसंद करती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी ऐसी कई तस्वीरें हैं, जिसमें उन्होंने नो मेकअप लुक रखा है। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के नो मेकअप लुक्स दिखा रहे हैं-

पहला लुक

janhvi kapoor no makeup looks Inside

इस लुक में जान्हवी यकीनन बेहद ही ब्यूटीफुल लग रही हैं। इस लुक में जान्हवी ने पर्पल कलर का कार्डिगन कैरी किया है। वहीं मेकअप में जान्हवी ने न्यूट्रल शेड की आईशैडो लगाई है और मस्कारा अप्लाई किया है। वहीं चीक्स पर बेहद लाइट ब्लश लगाया है। इस लुक में जान्हवी ने ओपन हेयर रखा है।

इसे भी पढ़ें: बेहद आसान मेकअप और ब्यूटी टिप्स एक्सपर्ट से जानिए

दूसरा लुक

janhvi kapoor no makeup looks Inside

जान्हवी का यह नो मेकअप लुक केजुअल्स से लेकर ऑफिस व पार्टी में भी आसानी से कैरी किया जा सकता है। इस नो मेकअप लुक में जान्हवी ने न्यूट्रल शेड की आईशैडो लगाई है। इसके अलावा जान्हवी ने व्हाइट आईलाइनर को वाटर लाइन पर लगाया है और मस्कारा लगाकर अपना आईमेकअप कंप्लीट किया है। चीक्स पर लाइट ब्लश और लिप बाम से जान्हवी ने अपना नो मेकअप लुक ब्यूटीफुल बनाया है।

तीसरा लुक

janhvi kapoor no makeup looks Inside

इस लुक में जान्हवी ने इंडियन वियर कैरी किया है। इस लुक में जान्हवी ने बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया है, लेकिन फिर भी वह काफी ब्यूटीफुल लग रही है। बस उन्होंने माथे पर एक छोटी सी बिन्दी लगाई है, जो उन पर काफी अच्छी लग रही है।

 

चौथा लुक

janhvi kapoor no makeup looks Inside

इस लुक में जान्हवी ने रेड कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें बार्डर पर सीक्वेंस लुक दिया गया है। इस लुक में भी जान्हवी ने नो मेकअप लुक रखा है। आईमेकअप में जान्हवी ने न्यूट्रल शेड की आईशैडो और मस्कारा अप्लाई किया है। लिप्स को भी जान्हवी ने न्यूट्रल शेड दिया है। वहीं हेयर्स में जान्हवी ने ओपन वेव्स लुक रखा है।

इसे भी पढ़ें: लिप बाम को सिर्फ होंठों पर ही नहीं, ऐसे भी किया जा सकता है इस्तेमाल

पांचवा लुक

janhvi kapoor no makeup looks Inside

इस लुक में जान्हवी ने व्हाइट कलर का आउटफिट कैरी किया है। जिसके साथ उन्होंने नो मेकअप लुक रखा है। नो मेकअप लुक में जान्हवी की नेचुरल ब्यूटी निखरकर सामने आ रही है।

 

छठा लुक

जान्हवी का यह लुक यकीनन बेहद क्यूट है। इस लुक में जान्हवी ने सिर्फ लिप ग्लॉस अप्लाई किया है, लेकिन फिर भी वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। हेयर्स में जान्हवी ने ओपन लुक ही रखा है।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@insta,janhvikapoor) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।