Sat Apr 18, 2026 | Updated 06:05 AM IST
image

No Waxing Tips: ब‍िना वैक्‍स‍िंग के घर पर ऐसे साफ करें शरीर के अनचाहे बाल, स्‍क‍िन बनेगी स्‍मूथ

आजकल सभी लड़क‍ियां और मह‍िलाएं शरीर के अनचाहे बालों को हटवाने के लिए पार्लर जाकर वैक्‍स‍िंग करवाती हैं। हालांक‍ि, ये थोड़े महंगे पड़ जाते हैं। ऐसे में अगर आप नेचुरल तरीके से बालों को रिमूव करना चाहती हैं तो हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्‍खे बताने जा रहे हैं। अगर आप न‍ियम‍ित रूप से इनका इस्‍तेमाल करेंगी तो फर्क देखने को म‍िलेगा।
Editorial
Updated:- 2026-04-11, 14:30 IST

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन सॉफ्ट और स्मूथ नजर आए। चेहरे के लिए तो लोग फेशियल, क्लीनअप और न जाने क्या-क्या करवाती हैं। वहीं बॉडी की खूबसूरती निखारने के लिए वैक्सिंग ही एकमात्र सहारा है। जब हाथ और पैरों में बाल नजर आते हैं तो खूबसूरती तो खराब होती ही है, साथ ही हम अपनी पसंद के कपड़े भी नहीं पहन पाते हैं। इसके लिए महिलाएं और लड़कियां पार्लर जाकर वैक्सिंग करवाती हैं।

इस पर पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं, लेकिन अगर आप कुछ नेचुरल तरीके अपनाएंगी तो आपके शरीर के अनचाहे बाल साफ होने लगेंगे। आज जो मैं आपके नुस्खे बताने जा रही, वो मुझे मेरी टीचर ने स्कूल में बताया था। आइए उन नुस्खों के बारे में जानते हैं-

no wax tips (2)

बेसन और हल्दी का उबटन

मेरी टीचर ने बेसन और हल्दी के उबटन के बारे में बताया था। ये एक पुराना तरीका है। अब आप सोच रही होंगी कि इस उबटन को बनाया कैसे जाएं और इस्तेमाल करने का तरीका क्या है? इसके बारे में भी हम आपको जानकारी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी में वैक्सिंग करवाना सही है? अगर आप भी बनने वाली हैं मां, तो सैलून सर्विसेज के इस्तेमाल से पहले जान लीजिए कुछ जरूरी बातें

कैसे बनाएं?

  • बेसन में एक चुटकी हल्दी मिलाएं
  • अब इसमें थोड़ा दूध या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें
  • इसे बालों वाली जगह पर लगाएं
  • सूखने के बाद हल्के हाथ से रगड़कर छुड़ा लें
  • अब सादे पानी से धो लें

यह भी पढ़ें- चॉकलेट वैक्स करते वक्त इन 3 बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना स्किन हो सकती है खराब

क्या होगा इससे फायदा?

अगर आप इस उबटन का इस्तेमाल करती हैं तो इससे स्किन क्लीन होती है और धीरे-धीरे बालों की जड़ें कमजोर पड़ने लगती हैं। इससे नेचुरली तरीके से आप अनचाहे बालों को कम कर सकती हैं।

चीनी, शहद और नींबू से तैयार करें घोल

ये भी एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करती हैं तो आपको अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा।

कैसे करें इसका इस्तेमाल?

  • चीनी, शहद और नींबू का रस एक साथ मिला लें
  • हल्का गुनगुना करके इसे बाल वाली जगह पर लगाएं
  • कुछ देर बाद हल्के हाथ से रगड़कर साफ करें

यह भी पढ़ें- पार्लर में पैसे खर्च करने के बजाय घर पर ही ट्राई करें वैक्स, जानें बनाने का आसान तरीका

इससे क्या होता है फायदा?

इसके इस्तेमाल से डेड स्किन हटती है। बालों की ग्रोथ भी कम हो जाती है।

no wax tips (1)

इन बातों का रखें ध्यान

  • नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर ही रिजल्ट मिलेगा
  • हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करें
  • अगर स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें

यह भी पढ़ें- वैक्स के बाद आपको भी होती है स्किन प्रॉब्लम, तो अपनाएं ये होम रेमेडीज

तो अगर आप भी नेचुरल तरीके से शरीर के अनचाहे बालों को साफ करना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए तरीकों को इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।