Face Pack For Dark Skin: चेहरे की डार्कनेस को कम करेगा ये फेस पैक, घर पर बनाने का जानें आसान तरीका

 चेहरे की डार्कनेस को कम करने के लिए जरूरी है कि आप कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें। जिसे ट्राई करके आपको नेचुरल ग्लो मिले। इससे आपके चेहरे पर किसी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं होगी।
image

चेहरे की डार्कनेस को कम करने और त्वचा को निखारने के लिए हम अक्सर बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे चेहरे की सुंदरता निखरती है। लेकिन इसका असर कुछ समय के लिए रहता है। इसके बाद चेहरा पहले की तरह खराब नजर आने लगता है। ऐसे में आप घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि घर की चीजों से नेचुरल निखार आता है। साथ ही, चेहरा साफ दिखता है। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की चीजों का इस्तेमाल आप चेहरे पर कर सकती हैं।

चंदन पाउडर और दही का इस्तेमाल

Face pack for skin care (2)

आप अपने चेहरे पर चंदन पाउड और दही का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं। इस तरह से आपके चेहरे पर अलग निखार नजर आएगा।

इस तरह करें इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में चंदन पाउडर लेना है।
  • इसमें दही को मिक्स करना है।
  • अब इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करना है।
  • इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करना है।
  • अब इसे चेहरे पर अप्लाई करें।
  • इसे 10 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद पानी से चेहरे को साफ करें।
  • इसे लगाने से आपके चेहरे की डार्कनेस कम हो जाएगी।

हल्दी का करें इस्तेमाल

Glowing skin for women look

हल्दी में एंटी-बैक्टेरियल प्रोपर्टीज होती हैं। इसलिए आप इसका इस्तेमाल भी चेहरे पर कर सकती हैं। इसके लिए बेस्ट हैं कि आप इसका फेस पैक बनाकर चेहरे पर अप्लाई करें। इससे आपकी स्किन की डार्कनेस कम हो जाएगी।

इस तरह करें इस्तेमाल

  • इसके लिए एक कटोरी में 1 चम्मच हल्दी लें।
  • अब इसमें बेसन को मिक्स करें।
  • फिर इसमें एलोवेरा जेल को मिक्स करें।
  • अब इसे फेस पर अप्लाई करें।
  • इसके बाद 10 मिनट बाद चेहरे से साफ करें।
  • इससे आपके चेहरे की डार्कनेस कम हो जाएगी।

इस बार इन फेस पैक को अप्लाई करें। इससे आपके फेस की डार्कनेस की कम हो जाएगी। साथ ही, आपको बाजार के प्रोडक्ट इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आपको एक्सपर्ट सलाह की जरूरत है। इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट सलाह लें। साथ ही, पैच टेस्ट करना न भूलें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP