चेहरे की खूबसूरती भला कौन नहीं बढ़ाना चाहता है। खासतौर पर लड़कियां चेहरे की खूबसूरती के लिए कई तरह के नुस्खे आजमाती हैं। यही नहीं चेहरे को संवारने के लिए लड़कियां महंगे पार्लर ट्रीटमेंट्स भी लेती हैं। इन ट्रीटमेंट्स से पैसे की बर्बादी के साथ चेहरे की त्वचा को नुकसान भी पहुँचता है। चेहरे की आम समस्याओं में से एक है अनचाहे बालों की समस्या । चेहरे में अनचाहे बाल जाने -अनजाने आपकी खूबसूरती पर ग्रहण लगा सकते हैं। चेहरे के अनचाहे बालों पर कभी ब्लीच, तो कभी फेशियल वैक्स का सहारा लेना पड़ता है।
इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के आसान तरीके के बारे में। ओट मील से बना फेस मास्क आपके चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाकर आपके चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। आइए जानें फेस मास्क बनाने के तरीके के बारे में।
ओट मील के फायदे
ओटमील एक बेहतरीन एक्सफ़ोलीएटिंग एजेंट की तरह काम करता है और चेहरे के बालों को साफ़ करने का एक शानदार तरीका है। इसके इस्तेमाल से न सिर्फ चेहरे के बालों को हटाया जा सकता है बल्कि चेहरे के ब्लैक हेड्स को भी कम किया जा सकता है। ओटमील से बने फेसपैक से चेहरे के दाग -धब्बों से भी छुटकारा मिलता है और त्वचा की रिंकल्स की समस्या कम हो जाती है। इससे बने फेस मास्क के इस्तेमाल से एक्ने की समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है और ये त्वचा में चमक लाने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: कॉर्न फ्लोर से बने इस फेस स्क्रब से पाएं ब्लैकहेड्स की समस्या से छुटकारा
ओटमील फेस मास्क
आवश्यक सामग्री
- ओटमील पेस्ट- एक बड़ा चम्मच
- शहद-दो चम्मच
- नींबू का रस-दो चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले ओटमील को थोड़ी देर के लिए पानी में भिगोकर इसका पेस्ट तैयार करें।
- एक बाउल में ओटमील का पेस्ट डालें और इसमें नींबू और शहद मिलाएं।
- सारी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाकर फेस मास्क तैयार करें।
इस्तेमाल का तरीका
- फेस मास्क के इस्तेमाल से पहले चेहरा अच्छी तरह से क्लीन्ज़र से साफ़ करें।
- पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से मास्क लगाएं।
- 10 मिनट तक फेस मास्क चेहरे पर लगाए रखें।
- 10 मिनट बाद फेस मास्क जब हल्का सा गीला होगा तभी इसमें थोड़ा पानी लगाएं।
- फेस मास्क को गोल घुमाते हुए चेहरे से हटाएं।
- हाथों की अंगुलियों को घुमाते हुए फेस मास्क हटाएं।
- इस फेस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें।
- बहुत जल्द ही आपको चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा।
ओटमील फेस मास्क के फायदे
- ओटमील के साथ नींबू और शहद चेहरे के बालों को कम करने का एक शानदार तरीका है।
- इससे चेहरे के अनचाहे बालो के साथ ब्लैकहेड्स भी कम होने लगते हैं।
- इस फेस मास्क का इस्तेमाल चेहरे को ग्लोइंग बनाता है।
- इससे एक्ने स्कार्स से भी छुटकारा मिलता है।
- यह फेस मास्क पूरी तरह से प्राकृतिक है, इसलिए इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।
चेहरे के बालों को हटाने के लिए ओटमील के मास्क का इस्तेमाल पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसके किसी तरह के कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं हैं, लेकिन संवेदनशील त्वचा पर इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: free pik and shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों