Mon Apr 20, 2026 | Updated 11:15 PM IST
diy body scrub for skin brightening

बिना पैसे खर्च किए पाएं पार्लर जैसा ग्लो, बस लगाएं यह DIY Body Scrub

आज हम आपको एक ऐसा DIY बॉडी स्‍क्रब के बारे में बता रहे हैं, जो बिना महंगे ट्रीटमेंट के पार्लर जैसा ग्‍लो पाने में मदद कर सकता है। यह बेसन, चुकंदर पाउडर, फिटकरी और दही से बना स्क्रब त्वचा को नेचुरल, कोमलता और पोषण देता है। 
Editorial
Updated:- 2026-04-20, 21:02 IST

क्‍या आप भी टैनिंग, डल स्किन और रफ टेक्‍सचर से परेशान हैं? अब आपको हर बार पार्लर जाने या महंग स्‍पा ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आपकी किचन में ही मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप त्‍वचा को बिना किसी साइड इफेक्‍ट्स के नेचुरल ग्‍लो, सॉफ्टनेस और ब्राइटनेस दे सकती हैं। जी हां, आज हम आपको एक DIY बॉडी स्क्रब के बारे में बता रहे हैं, जो न सिर्फ आपकी त्वचा से डेड स्किन हटाता है, बल्कि पूरे शरीर की स्किन को अंदर से पोषण देकर शाइनी बनाता है। इस स्‍क्रब के बारे में डॉ. आशना बता रही हैं। वह एक ग्लो कोच हैं, जो स्किन और आयुर्वेद के जरिए आपकी नेचुरल ब्यूटी और हेल्थ को बेहतर बना सकती हैं।

DIY बॉडी स्क्रब के लिए सामग्री

  • बेसन- 2 चम्मच
  • चुकंदर पाउडर- 1 चम्‍मच
  • फिटकरी पाउडर- 1 चुटकी
  • दही- 2-3 चम्‍मच

ध्यान रखें कि फिटकरी का इस्‍तेमाल कम मात्रा में ही करें और पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

body scrub

DIY बॉडी स्क्रब की विधि

  • सभी चीजों को मिलाकर स्मूथ पेस्ट बनाएं।
  • इसे पूरे शरीर पर लगाएं।
  • हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें।
  • इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • फिर साफ पानी से धोएं।
  • अच्‍छे रिजल्‍ट के लिए हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें।

DIY बॉडी स्क्रब के फायदे

  • यह बॉडी स्‍क्रब पूरे शरीर की टैनिंग और डेड‍ स्किन को हटाता है।
  • स्किन को इंस्‍टेंट ग्‍लो और सॉफ्टनेस देता है।
  • स्किन टेक्‍सचर को नेचुरली स्‍मूथ बनाता है।
  • डल और बेजान त्‍वचा में नई जान डालता है।
  • पूरी तरह नेचुरल और बजट-फ्रेंडली बॉडी पॉलिश की तरह काम करता है।

homemade-body-scrub

DIY बॉडी स्क्रब में मौजूद चीजों के फायदे

यह भी पढ़ें- Dead Skin के लिए आजमाएं एक्सपर्ट का बताया ये खास स्क्रब, जानें बनाने का आसान तरीका

ये सभी चीजें मिलकर आपकी त्वचा को घर बैठे स्पा जैसा ट्रीटमेंट देती हैं।

यह भी पढ़ें- DIY Body Scrub: क‍िचन में रखी इन चीजों से बनाएं बॉडी स्‍क्र‍ब, ₹15 में म‍िलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग त्‍वचा

अगर आप भी पूरी बॉडी त्‍वचा को ग्‍लोइंग बनाना चाहती हैं, तो इस DIY स्‍क्रब का इस्‍तेमाल जरूर करें। हालांकि, इस स्‍क्रब को इस्‍तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्‍ट जरूर करें, क्‍योंकि हर किसी की त्‍वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह की प्रतिक्रिया करती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।