
सर्दियों की सुबह ओस की बूंदें हर जगह देखने को मिलती है। ऐसे में कई सारे लोग बाहर एक बर्तन रखकर इसे इक्ट्ठा करते हैं, ताकि इसका इस्तेमाल चेहरे को धोने के लिए कर सके। ऐसा कहा जाता है कि ये स्किन ग्लो के लिए अच्छी होती है। लेकिन क्या वाकई ओस की बूंदें स्किन के लिए फायदेमंद होती हैं? या यह सिर्फ एक मिथक है? आइए इसकी जानकारी डॉक्टर स्वाति जो की एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इनका Estheva clinic नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित है उनसे जानते हैं, ताकि आप भी इसकी जानकारी प्राप्त कर सके।
डर्मेटोलॉजिस्ट्स के मुताबिक, ओस की बूंदों में ऐसा कोई खास तत्व नहीं होता जो त्वचा का रंग और निखार बढ़ा सके। ये सिर्फ स्किन को ठंडक देती है और स्किन प्रॉब्लम को कम करने का मदद करती है। इसके अलावा इसका कोई फायदा स्किन पर नजर नहीं आता है। आप इसे लगा सकती हैं, लेकिन एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें- Multani Mitti For Face: चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाकर न करें ये गलती, वरना बढ़ सकते हैं स्किन प्रॉब्लम
ओस की बूंदों की जगह पर आप चेहरे पर घर पर बनी एलोवेरा जेल, गुलाब जल या ट्री-ट्री ऑयल से बनी आइस क्यूब का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे की चमक भी बढ़ सकती है। साथ ही आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल भी कर पाएंगी। आपको इसे सीधे चेहरे पर नहीं लगाना है। इसका इस्तेमाल आपको एक कपड़े की मदद से चेहरे पर लगाना है, ताकि चेहरे पर जलन न हो।

यह भी पढ़ें- Honey Skin Problem: शहद की वजह से हो रही है स्किन प्रॉब्लम, तो एक्सपर्ट के बताएं ये 3 नुस्खें आएंगे काम
ओस की बूंदे आप लगा सकती हैं, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में आप आइस क्यूब का इस्तेमाल करके चेहरे की चमक को बढ़ा सकती हैं।
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।