Mon Apr 20, 2026 | Updated 05:24 PM IST
instatn glow beauty tips

Instant Glow के लिए केमिकल वाले प्रोडक्‍ट्स नहीं, 1 रुपये की इस चीज से चेहरा करें स्‍क्रब

Coffee Scrub For Instant Glow: चेहरे पर इंस्‍टेंट ग्‍लो लाना होगा अब आसान। घर पर ही बनाएं कॉफी स्‍क्रब और हफ्ते में 2 बार लगाएं। इस स्‍क्रब को तैयार करने की सरल विधि लेख में पढ़ें। 
Editorial
Updated:- 2026-04-20, 10:34 IST

Instant Glow Scrub: चेहरे पर 1 रुपये में इंस्‍टेंट ग्‍लो आ सकता है। इसके लिए आपको बाजार के महंगे और केमिकल युक्‍त प्रोडक्‍ट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि आप घर पर स्‍क्रब तैयार करके चहरे पर ग्‍लो पा सकती हैं। इसके लिए बाजार से बस 1 रुपये वाला कॉफी पाउडर लाना होगा। आप इस पाउडर में अन्‍य घरेलू चीजें मिलाकर बहुत अच्‍छा फेस स्‍क्रब तैयार कर सकती हैं। इस होममेड फेस स्‍क्रब के बारे में हमें सेलिब्रिटी ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट पूनम चुघ बता रही हैं। वह कहती हैं, "त्‍वचा जितनी क्‍लीन रहती है, उतनी ही ग्‍लो करती है। बेस्‍ट बात यह है कि कॉफी स्‍क्रब से त्‍वचा की डेड स्किन रिमूव की जा सकती है। इतना ही नहीं आप टैन रिमूवल के लिए भी इसका इस्‍तेमाल कर सकती हैं। साथ ही कॉफी त्‍वचा के ब्‍लड सकुर्लेशन को बेहतर बनाती है, जिससे त्‍वचा में इंस्‍टेंट ग्‍लो आ जाता है।"

पूनम हमें 1 रुपये में इंस्‍टेंट ग्‍लो लाने वाले होममेड कॉफी स्‍क्रब को तैयार करने की सामग्री और विधि भी बताती हैं।

कॉफी स्‍क्रब बनाने की सामग्री

  • 1 रुपये वाला कॉफी पाउच
  • 1 छोटा चम्‍मच दही
  • 5 बूंद नींबू का रस

कॉफी स्‍क्रब बनाने की विधि

  • सबसे पले एक बाउल लें और उसमें कॉफी पाउडर डाल लें। अब इसमें दही और नींबू का रस मिक्‍स करें।
  • गाढ़ा पेस्‍ट तैयार हो जाए, तो उससे चेहरे को स्‍क्रब करें। कम से कम 2 मिनट तक चेहरे का स्‍क्रब करती रहें।
  • 2 मिनट बाद चेहरे को पानी से वॉश कर लें और टॉवल से पोछने के बाद स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्‍चराइजर लगा लें।

homemade coffee scrub

कॉफी स्‍क्रब लगाने की विधि

  • कॉफी स्‍क्रब लगाने से पहले चेहरे की क्‍लीनजिंग कर लें। इसके लिए आप एक कटोरी में थोड़ा दूध लें और कॉटन पैड से चेहरे को अच्‍छी तरह से साफ करें।
  • अब आप तैयार कॉफी स्‍क्रब को दो उंगलियों पर लेकर आहिस्‍ता-आहिस्‍ता गालों, चिन और माथे पर लगाएं और फिर चेहरे को स्‍क्रब करें।
  • चेहरे को स्‍क्रब करने के लिए उंगलियों को इनर और अपवर्ड डायरेक्‍शन में घुमाएं और 2 मिनट तक स्‍क्रब करें।
  • इसके बाद आप चेहरे को नॉर्मर पानी से वॉश कर लें। चेहरे को वॉश करने के बाद यदि आपको बहुत अधिक लार्च पोर्स नजर आ रहे हैं तो 2 मिनट चेहरे पर बर्फ मल लें। इससे आपकी त्‍वचा में कसाव आ जाएगा और त्‍वचा ग्‍लोइंग नजर आएगी।

यह भी पढ़ें- 2 ब्‍यूटी टिप्‍स अपनाएं, चेहरे पर Instant Glow पाएं

कॉफी स्‍क्रब के फायदे

  • कॉफी में एंटी एजिंग एजेंट हाते हैं। पूनम बताती हैं, "कॉफी का इस्‍तेमाल करने से त्‍वचा यूथफुल नजर आती है।"
  • सबसे अच्‍छी बात है कि कॉफी स्‍क्रब का इस्‍तेमाल करने से त्‍वचा का ब्‍लड सुर्कलेशन बढ़ता है, जिससे त्‍वचा में ग्‍लो आ जाता है।
  • जिन लोगों को डेड स्किन की शिकायत होती है, उनके लिए भी यह कॉफी स्‍क्रब बहुत ही फायदेमंद होता है। दरअसल, कॉफी से अच्‍छा नेचुरल एक्‍सफोलिएटर और कोई नहीं हो सकता है। इसमें दही मिक्‍स होने के कारण यह और भी पावरफुल हो जाता है क्‍योंकि दही भी बहुत अच्‍छा एक्‍सफोलिएटर है।
  • कॉफी स्‍क्रब से त्‍वचा की टैनिंग दूर होती है और त्‍वचा में ब्राइटनेस और ग्‍लो आता है।

instatn glow beauty tips

नोट- अगर आपकी त्‍वचा बहुत अधिक सेंसिटिव है, तो कॉफी स्‍क्रब आपकी त्‍वचा पर इरीटेशन पैदा कर सकता है। आपको इससे बचने के लिए पहले स्किन एक्‍सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- चिकनी और चमकती त्‍वचा के लिए चेहरे पर लगाएं Face Sheet Mask,सब पूछेंगे खूबसूरती का राज

ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आई हो, तो स्किन पैच टेस्‍ट करके आप इस स्‍क्रब का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। हफ्ते में दो बार ही अगर आप इस स्‍क्रब का इस्‍तेमाल करती हैं, तो आपके चेहरे पर इंस्‍टेंट ग्‍लो आ जाएगा। लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
क्‍या कॉफी स्‍क्रब का रोज इस्‍तेमाल किया जा सकता है ? 
नहीं हफ्ते में केवल 2 बार ही आपको कॉफी स्‍क्रब का इस्‍तेमाल करना चाहिए। चेहरे को ज्‍यादा स्‍क्रब करने से स्किन पोर्स लार्ज हो जाते हैं। 
क्‍या ड्राई स्किन वाली महिलाएं इस कॉफी स्‍क्रब का इस्‍तेमाल कर सकती हैं? 
यह सच है कि कॉफी स्किन को ड्राई करती है, मगर दही त्‍वचा को मॉइस्‍चराइज करता है। इसलिए ड्राई त्‍वचा वाली महिलाएं भी इस स्‍क्रब का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।