त्वचा का ख्याल रखना जरूरी होता है और इसके लिए हम आए दिन बाहरी ट्रीटमेंट से लेकर महंगे प्रोडक्ट्स तक को आजमाते हैं। वहीं बदलते ब्यूटी ट्रेंड्स में आज भी घरेलू चीजें त्वचा के लिए अनेक रूप में फायदा पहुंचाने में मदद करती हैं।
बदलते लाइफस्टाइल के कारण नाक के पोर्स गंदे हो जाते हैं और इनमें तेल की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे ब्लैकहेड्स होने लगते हैं। इन्हें समय-समय पर साफ करना जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए घरेलू नुस्खा और बताएंगे इससे त्वचा को मिलने वाले फायदे क्या हैं-
ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- दही
- शहद
शहद को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
- शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
- चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
- इसके अलावा यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।
खीरे को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?
- खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
- इसमें मौजूद तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स कोडीप क्लीनकरते हैं।
- खीरे में मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए घरेलू नुस्खा
- सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच शहद की डालें।
- इसके बाद इसमें एक खीरे को पीसकर डालें।
- दोनों को अच्छी तरह से मिलकर नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स पर लगाकर हल्के हाथों के दबाव से मसाज करें।
- यह एक स्क्रब की तरह काम करेगा।
- लगभग 5 मिनट तक स्क्रब को नाक पर मसाज करें।
- कॉटन और पानी की मदद से इसे साफ कर लें।
- इस नुस्खे को आप हफ्ते में 3 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
- लगातार इस नुस्खे को आजमाने से चेहरे की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी।
- वहीं पहली ही बार में आपको इसका परिणाम देखने को नजर आ जाएगा।
नोट -किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए यह घरेलू नुस्खा पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: freepik, shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों