हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन हमेशा चमकती रहे, लेकिन हमारे खान-पान और चेहरे की सही तरह से देखभाल न करने के कारण हमारी स्किन डैमेज होने लगती है। अपनी स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं तरह- तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। जिस से उनकी स्किन और खराब हो जाती है। ऐसे में आप एवोकाडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। एवोकाडो सुपर फूड के साथ-साथ स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसका स्किन के लिए उपयोग बहुत पहले से किया जा रहा है। ये हमारे स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है। तो आज हम आपको बताएंगे की आप यह पैक कैसे बना सकती हैं।
एवोकाडो के फायदे
एवोकाडो स्किन से झुर्रियों को दूर करने में भी मदद करता है, साथ ही त्वचा को नमी भी पहुंचाता है। इसमें एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं, जिसकी मदद से आपकी त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही एवोकाडो सूरज की यूवी रेज से स्किन को होने वाले डैमेज से भी बचाता है। अगर आपकी स्किन रूखी है तो भी आपके लिए एवोकाडो का इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा, क्योंकि एवोकाडो का तेल आपकी स्किन के लिए एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन ई पाया जाता है, जो आपकी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
एवोकाडो विद एलोवेरा जेल
एवोकाडो फेस मास्क आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा।
सामग्री
- एवोकाडो- 2 बड़े चम्मच
- एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एवोकाडो पल्प लें और इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं।
- अब इन दोनो को अच्छी तरह से मिला लें और पेस्ट तैयार कर लें।
- ध्यान रहे पेस्ट ज्यादा गाढ़ा या फिर ज्यादा पतला न हो।
- लीजिए तैयार है, आपका होममेड फेस पैक।
लगाने का तरीका
- सबसे पहले आप अपने चेहरे को अच्छे से धो कर पोछ लें।
- अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें।
- 25 मिनट के बाद जब पेस्ट सूख जाए तो सादे पानी से धो लें।
एवोकाडो विद शहद
सामग्री
- एवोकाडो- 2 बड़े चम्मच
- शहद - 1 चम्मच
- गुलाब जल
बनाने और लगाने का तरीका
- चेहरे के लिए एवोकाडो पल्प को शहद और गुलाब जल के साथ मिलाएं।
- फिर चेहरे को धो कर इस पेस्ट को लगांए। अब 20 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें।
- इस पैक को लगाने से आपका चेहरा लंबे समय तक जवां बना रह सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों