तिल आपकी खूबसूरती तो बढ़ाते ही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं आपके ये तिल बारे में कितनी सारे सीक्रेट्स शेयर करते हैं। जी हां सिर्फ एक दिल देखकर आप किसी भी महिला के बारे में उसके सारे सीक्रेट्स जान सकती हैं।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हर हीरोइन के शरीर पर कहीं ना कहीं तिल है। बॉडी के जिस भी पार्ट पर तिल होता है उसकी खास वजह होती है। जैसे हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजलिना जोली के माथे पर तिल है तो कैटरीना कैफ के गाल पर तिल है जिस पर उनके करोड़ों फैंस का दिल भी आया हुआ है। लेकिन ये तिल जिसे इंग्लिश में mole भी कहते हैं ये सिर्फ आपकी ब्यूटी को ही रिप्रेसेंट नहीं करता बल्कि आपके बारे में कई सीक्रेट्स भी रिवील करता है। तो आइए जानते हैं कि आपके ब्यूटीफुल तिल से जुड़े सीक्रेट्स क्या हैं।
ये तिल आपके स्वभाव के बारे में तो बताते ही हैं लेकिन चाइनिज़ स्टडीज़ के हिसाब से ये आपके शुभ और अशुभ होने के संकेतों को भी दर्शाते हैं। इतना ही नहीं आपका तिल आपकी फैशन समझ को भी झट से खोल कर रख देता है।
जिन लड़कियों की नाक पर बॉलीवुड एक्ट्रेस परिनीति चोपड़ा का तरह तिल होता है वो थोड़ी आशिक मिज़ाज स्वभाव की होती हैं। इन्हें गुस्सा भी बहुत जल्दी आता है और ये इसे छिपा नहीं पाती और जब तक ज़ाहिर ना कर दें रह भी नहीं पाती।
फैशन- अगर इन लड़कियों के फैशन के बारे में बात की जाए तो इन्हें रेड और ग्लिटर ऑरेंज बेहद पसंद होता हैं और ये बाज़ार में सिर्फ ऐसे कपड़े ही तलाशती हैं तो हटकर हों।
हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजिलीना जोली के माथे पर तिल है। वैसे जिन लड़कियों के माथे पर तिल होता है वो किसी स्टार से कम नहीं होती इन्हें शोहरत, पैसे और कामयाबी सभी मिलता है। इनकी पसंद की बात की जाए तो ये क्लासी होती हैं।
फैशन- जिन लड़कियों के माथे पर तिल होता है उन्हें व्हाइट, ब्लैक और ग्रे कलर कुछ ज्यादा की पसंद होते हैं। इतना ही नहीं ये लड़कियां अगर सिंपल भी हो तो लोगों पर इनका मैजिक अपने आप चल जाता है।
जिन लड़कियों की चेस्ट पर तिल होता है वो परफेक्शन लवर होती हैं। इनके जीने का स्टाइल बेहद अलग होता है ये सिंपल से पजामा में अपनी पूरी लाइफ बिता सकती हैं और शाही जिंदगी जीना इनका स्वभाव होता है।
फैशन- ये लड़कियां फैशन के मामले में बोल्ड और बिंदास होती हैं ये हर तरह का कपड़ा पहन सकती हैं। किसी भी तरह का फैशन करने में इन्हें कोई डर नहीं लगता।
बॉलीवुड में यूं तो कई हीरोइन्स के गाल पर तिल है लेकिन कैटरीना कैफ के गाल का तिल सबके नज़र आता है। ऐसी लड़कियां जिनके गाल पर तिल होता है वो खुले विचारों वाली होती हैं। इन्हें दिखावा करना पसंद नहीं होता और जो है उसी के साथ जीने में विश्वास करती हैं। लेकिन इन्हें हमेशा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने रहना अच्छा लगता है।
फैशन- जिनके गाल पर तिल होता है उन्हें फैशन सेंस अच्छी होती है और वो जिस भी तरह के कपड़े पहनें लेकिन उसे कैरी करने का उनका स्टाइल उन्हें सादे से कपड़ों में भी स्टाइलिश लुक देता है।
जिन लड़कियों के कंधे पर तिल होता है वो हॉट एंड एट्रेक्टिव होती हैं जो भी काम करती हैं बहुत ही समझदारी के साथ करती हैं। जिंदगी को सोच समझकर जीने में इन्हें मज़ा आता है।
फैशन- जिन लड़कियों के कंधे पर तिल होता है उनके बारे में ये कहा जा सकता है कि उन्हें ट्रेंडी फैशन को कैरी करना पसंद होता है।
पैर और हाथ पर तिल होना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर पैर में तिल है तो माना जाता है कि इन्हें घूमना-फिरना पसंद होता है और पूरी दुनिया घूमने के ये सपने देखती हैं। वैसे इन्हें विदेश यात्रा का मौका भी मिलता है।
फैशन- अगर इनके फैशन की बात की जाए तो ये मस्तमौला होती हैं और इन्हें इसी तरह का फैशन सबसे ज्यादा पसंद होता है। इतना ही नहीं ये किसी ब्रांड को लेकर कभी भी क्रेज़ी नहीं होती।
हाथ में जिन लड़कियों के तिल होता है वो पैसे की धनी तो होती ही हैं लेकिन वो काफी खर्चीली भी होती हैं।
फैशन- अगर इनके फैशन की बात की जाए तो ऐसी लड़कियां बड़े ब्रांड के कपड़े और मंहगी चीज़ें ही पसंग करती हैं
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।