herzindagi
sunscreen updated

गर्मियों में लड़कियां जानकर करती हैं ब्यूटी से जुड़ी ये गलतियां

क्या सच में! गर्मियों में लड़कियां जानकर करती हैं ब्यूटी से जुड़ी ये गलतियां। कुछ हद तक यह बात सही भी है।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-03-28, 16:44 IST

क्या सच में! गर्मियों में लड़कियां जानकर करती हैं ब्यूटी से जुड़ी ये गलतियां। कुछ हद तक यह बात सही भी है। जैसे आपको पता है कि गर्मियों में अगर आप ज्यादा मात्रा में पानी नहीं पिएंगी तो आप चाहें कितने भी मार्केट के beauty products लगा लें आपकी स्किन ग्लो नहीं करने वाली है। 

पानी ही नहीं और भी ऐसी गलतियां जो लड़कियां अपनी ब्यूटी के साथ गर्मियों में करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है वो ब्यूटी से जुड़ी गलतियां जो लड़कियों को भूलकर भी गर्मियों में नहीं करनी चाहिए। 

कम पीती हैं पानी 

Beauty blunders inside

Photo: HerZindagi

पानी एक ऐसा आसानी से उपलब्ध तरीका है जो आपको पूरी तरह से निखार सकता है। ये रंगहीन द्रव्य अपने अंदर आपकी खूसरती के ढेर सारे रंग समेटे हुए हैं। अगर आप किसी सेलेब्रिटी से उसकी खूबसूरती के राज के बारे में पूछेंगी तो उनमें से ज्यादातर ये बात जरूर कहेंगे कि वो हर रोज ढेर सारा पानी पीते हैं। 

Read more: खूब चढ़ेगा बालों पर मेहंदी का रंग जब आप उसमें मिलाएंगी ये 5 चीजें

Tip: अगर आप चाहती हैं कि गर्मियों में भी आपकी स्किन ग्लो करें तो आपको पानी जितना हो सकें ज्यादा से ज्यादा पीना चाहिए। अगर आपसे खाली पानी ज्यादा नहीं पीया जाता है तो आप उसमें नींबू मिलाकर भी पी सकती हैं। इस बहाने की सही आप गर्मियों में पानी और नींबू दोनों ले पाएंगी और दोनों ही गर्मियों में स्किन को फायदा पहुंचाते हैं। 

Sunscreen लगाना भूल जाती हैं 

sunscreen updated inside

Photo: HerZindagi

चिलचिलाती गर्मी में सबसे ज्यादा नुकसान हमारी स्किन को उठाना पड़ता है। सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणें स्किन के लिए बेहद खतरनाक होती है। ऐसा नहीं है कि हम कोई नई बात बोल रहे हैं, आपने बहुत बार सुना या फिर पढ़ा होगा इसके बावजूद भी लड़कियां गर्मियों में अपनी स्किन पर sunscreen लगाना भूल जाती हैं। 

Tip: Sunscreen लोशन सभी के लिए एक जैसा नहीं होता है। अगर आपका Sunscreen स्किन के अनुरूप नहीं है तो सूर्य की हानिकारक किरणें आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाएंगी इसलिए Sunscreen खरीदते वक्त् कुछ बातों का ध्याजन रखना जरूरी है। स्किन के मुताबिक ही सनस्क्रीन लगाना चाहिए। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो जेल या स्प्रे वाली Sunscreen ही खरीदें। इससे आपकी स्किन ज्यादा ऑयली नहीं दिखेगी। 

गर्मी के मौसम में ऐसी Sunscreen बेस्ट रहती हैं जिसकी वजह से स्किन ऑयली ना नजर आए। 

स्किन को moisturize करना जाती हैं भूल 

Beauty blunders inside

Photo: HerZindagi

कुछ लड़कियों को ऐसा लगता है कि गर्मी आ गई तो इसका मतलब स्किन को moisturize करने की जरूरत नहीं है। स्किन को कोमल बनाए रखने के लिए उसे moisturize रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए घरेलू उपायों का या बाज़ार में मिलने वाले moisturizer  का इस्तेमाल किय जा सकता है। 

Read more: अगर गर्मियों में चाहती हैं बेदाग त्वचा तो नीम में मिलाएं ये 6 चीजें

Tip: लड़कियां अक्सेर वही moisturizer  खरीदती हैं जिसकी बॉटल या तो स्टाेइलिश होती है या फिर जिनका टीवी पर ज्यायदा प्रचार होता है लेकिन असल में moisturizer  खरीदना थोड़ा सा मुश्किइल टास्क  है। आपको हमेशा वही moisturizer लेना चाहिए जो आपकी स्किन के लिए बना हो। 

Sunglasses नहीं पहनती हैं 

Beauty blunders inside

Photo: HerZindagi

Sunglasses  खासतौर पर फैशन पसंद करने वाली लड़कियों के लिए माने जाते हैं, ऐसे में बाहर जाने पर अक्सर कुछ लड़कियां sunglasses को लगाना पसंद नहीं करती हैं लेकिन क्या आप जानती हैं कि Sunglasses लगाना सिर्फ फैशन करना ही नहीं बल्कि इसके कुछ खास फायदें भी हैं। क्या आपने कभी सेलेब्रिटीज़ को पार्टी या फिर एयरपोर्ट पर बिना Sunglasses के देखा है? उनकी इस आदत के पीछे कुछ कारण हैं। 

गर्मियों में आपकी आंखों और उसकी सबसे नाजुक त्वचा को धूप से बचने की जरूरत है। आपके शरीर के ये नाजुक हिस्से धूप सहन नहीं कर पाते और इन्हें नुकसान होता है।  सूरज की गर्मी और इसका प्रभाव आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाता है। झुर्रियों से आपको भी नफरत होगी ही। Sunglasses ना पहनकर आप इन्हें समय से पहले निमंत्रण दे रही हैं। खासतौर पर आंखों के आसपास की स्किन को गर्मियों में Sunglasses  ही बचा सकता है। 

Tip: अगर आपको Sunglasses ना पहनने की वजह से डार्क सर्कल्स हो गए हैं तो आप घर से बाहर निकलने से पहले Sunglasses तो जरूर पहनें और साथ ही दिन में एक बार cucumber slices जरूर रखा करें। 

डार्क मेकअप कर लेती हैं 

Beauty blunders inside

Photo: HerZindagi

गर्मियों में डार्क कलर के कपड़े पहनने से गर्मी लगती हैं तो आप फिर स्किन पर कैसे डार्क रंग का मेकअप कर लेती हैं। गर्मियों में स्किन पर ऐसा मेकअप होना चाहिए कि आप्को जो एक बार देख लें उसे भी कूल फील हों। 

Tip: अगर आपको डार्क रंग के ही शेड लगाना पसंद हैं तो आप ये कर सकती हैं कि जैसे मानो आपने डार्क कलर की lipstick लगाई हो उसे आप एक बार लगाने के बाद उसके ऊपर से कॉटन से थोड़ा सा पोंछ सकती हैं इससे वो थोड़ा सा लाइट शेड देगी वैसे हो सके तो गर्मियों में डार्क मेकअप से बचें। 

तो इस गर्मी आप नहीं कर रही हैं ना ब्यूटी से जुड़ी ये 5 गलतियां। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।