नहाना हमारी सेहत के साथ-साथ खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए भी बेहद जरूरी है। नहाने के बाद महिलाएं फ्रेश और ताजगी से भरपूर नजर आती हैं। नहाते हुए हर तरह का स्ट्रेस और परेशानियां दूर हो जाते हैं और मन भी रिलैक्स हो जाता है। यही वजह है कि कई महिलाएं अपनी थकान दूर करने के लिए भी नहाना पसंद करती हैं। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि हम अपनी जिंदगी के 4000 घंटे सिर्फ नहाने में ही बिता देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि नहाते हुए महिलाएं कुछ गलतियां भी करती हैं, जिसकी वजह से अनजाने ही उनकी स्किन और बालों को नुकसान पहुंचता है या फिर हमें इन्फेक्शन हो सकता है। आइए जानें ऐसी ही गलतियों के बारे में-
बहुत गर्म पानी से नहाना
बहुत सी महिलाएं अपनी थकान मिटाने के लिए गर्म पानी से नहाना पसंद करती हैं। हालांकि गर्म पानी से नहाते हुए दर्द में आराम महसूस होती है। लेकिन बहुत ज्यादा गर्म पानी स्किन का नेचुरल मॉश्चराइजर भी सोख लेता है। इसका नतीजा यह होता है कि स्किन ड्राई हो जाती है और खिंची-खिंची सी फील होने लगती है।
इसे जरूर पढ़ें: Lakme Eyeconic Kajal, Deep Black से आंखों को मिलता है खूबसूरत लुक:HZ Tried & Tested
देर तक नहाना
देर तक नहाने से मन पूरी तरह से रिलैक्स फील करने लगता है। पानी की फुहार के बीच हर तरह का तनाव और परेशानी जैसे मिट जाते हैं। कुछ देर के लिए पूरी तरह से शांति महसूस होती है। कुछ महिलाएं यही सोचकर बहुत देर तक शावर लेती हैं। लेकिन इससे भी आपकी स्किन का नेचुरल मॉइश्चर कम हो सकता है। अगर आप सिर्फ मजा लेने के लिए देर तक नहाना पसंद करती हैं तो यह आदत आज से बदल डालें। इससे आपकी स्किन दमकती हुई नजर आएगी।
इसे जरूर पढ़ें:शादी के बाद स्किन ग्लो पाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
सिर में तौलिया बांध लेना
कई महिलाएं नहाने और बाल धुलने के बाद बालों को तौलिए से बांध लेती है। कई महिलाएं बाल सुखाने के लिए गीले बालों को झाड़ना भी शुरू कर देती है। ये दोनों ही चीजें आपके बालों की सेहत के लिए अच्छी नहीं हैं। दरअसल गीले बाल ज्यादा नाजुक होते हैं। अगर आप गीले बालों को तौलिए में कसकर बांध लेती हैं तो इससे उनके कमजोर होकर टूटने की आशंका बढ़ जाती है। जब गीले बालों को तौलिए से तेज झाड़ा जाता है तो भी बालों के टूटने की आशंका बढ़ जाती है। अगर आप पहले से ही हेयरफॉल की समस्या से जूझ रही हैं तो इन आदतों को बदलें और गीले बाहों को कोमलता से सुलझाएं।
लूफा को जमीन पर छोड़ देना
आमतौर पर महिलाएं नहाने के दौरान शरीर का मैल साफ करने के लिए लूफ का इस्तेमाल करती हैं। साबुन लगाने के बाद लूफा से रगड़ने पर मैल हट जाता है और स्किन निखरी हुई नजर आती है। लेकिन महिलाएं नहाने के बाद अक्सर लूफा को जमीन पर छोड़ देती हैं। लूफा के जमीन पर रहने और उसमें पानी बना रहने से बैक्टीरिया ग्रोथ होने की आशंका बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए लूफा को नहाने के फौरन बाद धोकर टांग दें। इससे लूफा साफ-सुथरा रहेगा और उसमें से बचा हुआ पानी भी निकल जाएगा।
बहुत खुशबूदार साबुन से नहाना
बहुत सी महिलाएं साबुन की खुशबू पसंद आने पर उसे खरीद लेती हैं। लेकिन कम ही महिलाएं को इस बात की जानकारी होती है कि बहुत ज्यादा खुशबू भी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। बेहतर होगी कि बहुत ज्यादा सेंटेड साबुन के बजाय आप एशेंशियल ऑयल से भरपूर साबुन का इस्तेमाल करें। इससे आपको भीनी-भीनी खुशबू भी आएगी और आपकी त्वचा भी जवां नजर आएगी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों