herzindagi
Beauty Secrets Of Rajput Queens

प्राचीन समय में महिलाएं जवां और ग्लोइंग स्किन के लिए फॉलो करती थीं ये ब्यूटी सीक्रेट

प्राचीन समय की महिलाएं अपनी त्वचा की देखभाल के लिए इन ब्यूटी टिप्स को फॉलो करती थीं। 
Editorial
Updated:- 2022-04-23, 00:20 IST

ऐसा माना जाता है कि प्राचीन समय की महिलाएं बेहद खूबसूरत होती थी। उस समय महिलाएं अपनी खूबसूरती निखारने के लिए नेचुरल चीजों का उपयोग करती थीं। आज भी कुछ महिलाएं स्किन केयर के लिए इन प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करती हैं। वहीं मॉडर्न लाइफस्टाइल में महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। इन प्रोडक्ट का यूज करने से चेहरे पर ग्लो तो आता है, लेकिन यह ग्लो ज्यादा दिन के लिए नहीं होता है। वहीं नेचुरल चीजों का उपयोग करने से चेहरे पर निखार लंबे समय तक रहता है। ऐसे में आप ग्लोइंग स्किन के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे प्राचीन समय में महिलाएं अपनी ग्लोइंग और जवां स्किन के लिए किस तरह के ब्यूटी सीक्रेट का इस्तेमाल करती थीं।

तुलसी फेस मास्क

vedic beauty secrets

तुलसी का इस्तेमाल काफी समय से औषधी के रूप में किया जाता है। प्राचीन समय में महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए तुलसी फेस मास्क का उपयोग करती थीं। चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने को हटाने के लिए तुलसी के पत्तों को पीसकर पेस्ट चेहरे पर लगाती थी। त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए तुलसी के पत्तों के रस को दही से मिलाकर चेहरे पर लगाती थीं। इससे चेहरे पर निखार आता था। आप भी ग्लोइंग स्किन के लिए तुलसी फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।

तुलसी फेस मास्क बनाने का तरीका

सामग्री

  • 10 तुलसी के पत्ते
  • 2 चम्मच दही
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल

विधि

इस मास्क को बनाने के लिए तुलसी के पत्तों को साफ कर लें। इसके बाद इन पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें दही और एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मास्क को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद साफी पानी से चेहरा धो लें।

नीम ऑयल

प्राचीन समय में महिलाएं चेहरे के साथ-साथ बालों का भी खास ध्यान रखती थी। हेयर केयर के लिए महिलाएं नीम ऑयल का उपयोग करती थीं। इस तेल से बालों की मालिश करने से डैंड्रफ कम हो जाता है। साथ ही बालों में चमक देखने को मिलती है। इस तेल का यूज करने से स्कैल्प इंफेक्शन का खतरा भी नहीं रहता है।

इसे जरूर पढ़ेंःओट्स को स्किन पर अप्लाई करने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे, जानिए

शहद

दादी-नानी अक्सर त्वचा की देखभाल के लिए शहद का यूज करने की सलाह देती हैं। बता दें कि शहद का इस्तेमाल हजारों सालों से होता आया है। प्राचीन समय में चेहरे की रंगत निखारने के लिए महिलाएं शहद का इस्तेमाल करती थी। इससे न केवल चेहरे पर ग्लो आता है बल्कि चेहरे की फाइन लाइन्स भी हो जाती है। आप भी त्वचा की देखभाल के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं।

शहद फेस मास्क

Skin Care Secrets

आप भी त्वचा की देखभाल के लिए शहद फेस मास्क का उपयोग कर सकती हैं। इस फेस मास्क की मदद से आप स्किन टैन की समस्या से निजात पा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ेंःदिन और रात में इन 4 स्टेप्स से करें स्किन की देखभाल

शहद फेस मास्क बनाने का तरीका

सामग्री

  • एक केला
  • एक चम्मच शहद

विधि

  • फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले केले को मैश कर लें।
  • अब इसके बाद इसमें शहद मिला लें।
  • दोनों मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
  • 15 मिनट बाद अपना चेहरा साफ कर लें।

मलाई

आज भी बहुत सी महिलाएं त्वचा की देखभाल के लिए मलाई का उपयोग करती हैं। सॉफ्ट और क्लीन स्किन के लिए मलाई काफी अच्छी मानी जाती हैं। प्राचीन समय में महिलाएं सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन के लिए मलाई का उपयोग करती थी। मलाई स्किन को मॉइश्चराइज करने का काम करता है। आप भी चमकदार स्किन के लिए मलाई का उपयोग कर सकती हैं।

कैसे करें मलाई का यूज

चेहरे की देखभाल के लिए मलाई को सिंपल तरीके से लगाएं। इसके लिए सबसे पहले फ्रेश मलाई लें, इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। आप मलाई के साथ शहद का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे चेहरे के दाग-धब्बे कम हो जाएंगे।

त्वचा की देखभाल के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। फेस मास्क को चेहरे पर लगाने से पहले इसक पैच टेस्ट करें। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik,royalty of india instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।