क्या आपकी उम्र 40 साल हैं? क्या आप चेहरे की झाइयों से परेशान हैं? क्या झाइयों के कारण चेहरा अपनी रंगत खो रहा है?
अगर ऐसा है, तो एक्सपर्ट का बताया यह खास फेस मास्क आपकी मदद कर सकता है। जी हां, झाइयों को कम करने में कई देसी नुस्खें कारगर हैं। 40 की उम्र के बाद स्किन की चमक कम होने लगती है। साथ ही, झाइयां और पिगमेंटेशन भी परेशान करने लगता है। ऐसे में स्किन केयर पर खास ध्यान देना जरूरी हो जाता है। झाइयों को कम कर, स्किन को टाइट व चमकदार बनाने में एक्सपर्ट का बताया यह घरेलू नुस्खा आपको काम आ सकता है। इस फेस मास्क को बनाना बहुत आसान है और इसमें इस्तेमाल की जाने वाली सभी चीजें नेचुरल व गुणों से भरपूर है। इससे आपको बेदाग त्वचा मिल सकती है। इस फेस मास्क को कैसे बनाना है और इसके क्या फायदे हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी हेल्थ कोच मनप्रीत दे रही हैं।
- ऐलोवेरा में नेचुरल स्किन लाइटनिंग गुण पाए जाते हैं। यह मेलेनिन का प्रोडक्शन बढ़ाकर, हाइपरपिगमेंटेशन को कम करता है।
- हल्दी भी मेलेनिन के प्रोडक्शन को बढ़ाती है और स्किन इंफ्लेमेशन को कम करती है। इससे पिगमेंटेशन कम करने में मदद मिलती है।
- कुमकुमादी तेल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। चेहरे के दाग-धब्बों को कम कर, यह स्किन पर चमक लाता है।
- मुल्तानी मिट्टी, अतिरिक्त तेल को कम करती है। इससे पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स कम होते हैं।
- जिन लोगों के चेहरे पर पिंपल्स के निशान है या एक्ने परेशान कर रहे हैं, उनके लिए यह बेहद फायदेमंद है।
- बादाम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। यह एजिंग के साइन्स को कम करता है। इससे दाग-धब्बे, फाइन लाइंस और झुर्रियां कम होती हैं।
- डेड स्किन, चेहरे की गंदगी और ऑयली स्किन को कम करने में मुल्तानी मिट्टी बेहद फायदेमंद है।
पिगमेंटशन कम करने के लिए कैसे तैयार करें फेस मास्क?
सामग्री
- ऐलोवेरा- 1 टीस्पून
- हल्दी- 1 चुटकी
- कुमकुमादी तेल- 1 टीस्पून
- बादाम- 1
- मुल्तानी मिट्टी- 1 टीस्पून
विधि
- एक बड़े कटोरे में सभी चीजें लें और इसका अच्छे से पेस्ट बनाएं।
- बादाम को भी अच्छे से घिस लें।
- अब चेहरे को धोकर इसे लगभग आधे घंटे के लिए लगाएं।
- इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
- आपको कुछ दिनों में अंतर महसूस होगा।
नोट- यूं तो ये इस फेस मास्क में इस्तेमाल की गई चीजें पूरी तरह से नेचुरल हैं। लेकिन, फिर भी किसी चीज को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
40 की उम्र में झाइयों को कम करने और चेहरे पर निखार लाने में यह फेस मास्क मदद करेगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- Face Pack For Pigmentation:इस होममेड फेस पैक से दूर करें स्किन पिगमेंटेशन की समस्या, जानें बनाने का तरीका
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों