herzindagi
image

एलोवेरा और खीरे का इस्तेमाल कर Monsoon में पाएं ग्लोइंग स्किन, काम की है ये होम रेमेडी

अगर आप भी मानसून में हो रही स्किन प्रॉब्लम से परेशान हैं, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय बताएंगे, जिसे घर पर ट्राई कर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-18, 16:55 IST

अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अधिकतर महिलाएं कई उपाय करती हैं और बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं।  लेकिन कुछ महिलाओं को लाख कोशिश करने के बाद भी स्किन प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी मानसून में हो रही स्किन प्रॉब्लम से परेशान हैं, तो आपके लिए यह खबर बेस्ट हो सकती हैं।  आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय बताएंगे, जिसे घर पर ट्राई कर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।

एलोवेरा और खीरे से फेस पैक

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि स्किन प्रॉब्लम की वजह से चेहरे की खूबसूरती कम हो सकती है। ऐसे में आप अपने चेहरे पर हो रही इन परेशानियों को कम करने के लिए एलोवेरा और खीरे से फेस पैक तैयार कर सकती हैं।  इस फेस पैक को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे आप कम खर्च में घर पर तैयार कर सकती हैं। यह फेस पैक आपके चेहरे पर जमी गंदगी को कम करने में आपकी मदद करेगा। 

2 - 2025-07-18T160851.909

एलोवेरा और खीरे से फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -

एलोवेरा और खीरे का इस्तेमाल

बरसात के मौसम में आप घर पर रहकर एलोवेरा जेल और खीरे का इस्तेमाल कर फेस पैक तैयार कर सकती हैं।

इसे बनाने के लिए आप ताजे खीरे को मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से पीस लें। फिर इसे एक कटोरी में निकाल लें। 

पीसे हुए खीरे में अब आप थोड़ा तजा एलोवेरा जेल मिक्स कर दें।

एलोवेरा और खीरे को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद आप इसमें गुलाब जल और ग्लिसरीन मिला दें।

यह भी पढ़ें: Skin Problem Remedies: फेस स्क्रब करने के बाद हो रही है चेहरे पर कई प्रॉब्लम, तो ये टिप्स आएगी आपके काम

अब इस पेस्ट को थोड़ी देर रखने के बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। 

1 - 2025-07-18T160855.729

इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पहले अपने फेस को अच्छी तरह धो लें। 

आप इस फेस पैक का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। 

फेस पैक को 20 मिनट से ज्यादा देर तक लगा कर नहीं रखना है। 

20 मिनट होने के बाद आप अपने चेहरे की मसाज कर सकती हैं।   

चेहरे के अलावा आप इस फेस पैक को गर्दन पर भी लगा सकती हैं। 

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:  सावन के महीने में चेहरे को ऐसे बनाएं खूबसूरत, ये 2 फेस पैक आएंगे आपके काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।