हर महिला को अपने बालों से बहुत लगाव होता है। चाहें बाल स्ट्रेट हों या कर्ली, वेबी हों या फिर लंबे, अपने बालों को रेशमी और खूबसूरत बनाए रखने के लिए महिलाएं हर संभव उपाय करती हैं। घरेलू नुस्खे हों या फिर महंगे हेयर केयर ट्रीटमेंट, महिलाएं अपने बालों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए कई तरह से एक्सपेरिमेंट करती हैं। हेयर केयर में बहुत सी चीजें महिलाएं इसलिए भी फॉलो करती हैं, क्योंकि वे उन्हें बचपन से सुनती आ रही हैं। लेकिन हेयर केयर से जुड़ी कुछ बातें ऐसी भी हैं, जो झूठी हैं, लेकिन महिलाएं इन पर यकीन करती हैं। आइए जानें ऐसी 5 बातों के बारे में, जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें- Hair Care Tips: सिरके के इस्तेमाल से मिलते हैं ये 5 फायदे
हम बचपन से यह बात सुनते आ रहे हैं कि हेयर कटिंग करा लेने से बाल जल्दी बढ़ते हैं। इस बात पर महिलाएं इतना ज्यादा यकीन करती हैं कि वे अक्सर ही हेयर कट लेती हैं और बालों के लंबे होने का इंतजार करती रहती हैं। लेकिन इस बात में कोई वैज्ञानिक तथ्य नहीं है। ट्रिमिंग से बालों को लंबा करने में कोई मदद नहीं मिलती। हेयर ग्रोथ स्केल्प पर होती है और ट्रिमिंग से बाल सिर्फ घने नजर आते हैं। यह जरूर है कि ट्रिमिंग से दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है लेकिन इससे बालों के लंबा होने का कोई संबंध नहीं है।
यह भी अक्सर सुना जाता है कि भूरे या सफेद बालों को उखाड़ने पर उसकी जगह दो बाल उग जाते हैं। इस मिथ पर यकीन करके बहुत सी महिलाएं अपने सफेद या भूरे बाल उखाड़ने लगती हैं। बाल उखाड़ने में दर्द भी होता है, लेकिन सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं अक्सर ऐसा करती नजर आती हैं। लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। चाहें आप बाल उखाड़ें या ना उखाड़ें, भूरे बाल नजर आएंगे ही।
इसे जरूर पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा के खूबसूरत और मजबूत बालों का ये है राज
यह बात भी काफी प्रचलित है कि बालों को ब्रश करने पर वे ज्यादा हेल्दी रहते हैं। इस बात पर यकीन करके बहुत सी महिलाएं दिन में कई बार बालों को ब्रश से झाड़ती हैं। लेकिन वे इस बात से अनजान होती है कि बालों को बहुत ज्यादा कंघी करने से वे ड्राई और फ्रिजी हो जाते हैं। इससे बालों के झड़ने का खतरा बढ़ जाता है और बालों की सेहत भी प्रभावित हो सकती है।
हालांकि कैमिकल्स से बालों को कलर करने पर उनके साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं, लेकिन सभी हेयर कलर ट्रीटमेंट अनहेल्दी नहीं होते। अगर बालों पर मेहंदी या नेचुरल कलर लगाया जाए तो इससे बालों की सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।
बालों को हेयर ड्रायर से सुखाने पर उनकी कुदरती नमी चली जाती है, इसीलिए उन्हें ड्रायर की गर्म हवाओं के बजाय हवा में कुदरती तरीके से सुखाने की सलाह दी जाती है। लेकिन हवा में बाल सुखाने के दौरान कई बार बाल भीतर से गीले रह जाते हैं। इस स्थिति में बालों में रूसी हो सकती है या फिर बैक्टीरिया पनप सकते हैं। बालों के लंबे समय तक गीले रहने से उनकी सेहत प्रभावित हो सकती है। इसीलिए अगर बालों को न्यूनतम तापमान पर अगर कभी-कभार ब्लो ड्राई कर लिया जाए तो इसमें कोई समस्या नहीं है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।