बॉडी वॉश हमारे स्किन के लिए बहुत अच्छे साबित होते हैं और नॉर्मल साबुन की तुलना में ये स्किन के लिए ज्यादा जेंटल होते है। पर एक बात जो इन बॉडी वॉश के साथ होती है वो ये कि इनका दाम साबुन के मुकाबले थोड़ा सा ज्यादा होता है। साथ ही साथ कई लोगों को केमिकल वाले बॉडी वॉश सूट नहीं करते हैं। अगर आपके साथ भी ये समस्या है तो आप घर पर ही अपना खुद का बॉडी वॉश बना सकती हैं। जी हां, घर पर ही बाज़ार जैसा कॉस्मेटिक बॉडी वॉश बनाया जा सकता है जो हमारी स्किन के लिए अच्छा हो।
इन बॉडी वॉश में नेचुरल इंग्रीडियंट्स मिले होते हैं जो आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं और अगर आपकी स्किन बहुत ही ज्यादा ड्राई हो रही है तो धीरे-धीरे वो भी ठीक होता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे बनाने हैं ये बॉडी वॉश।
इसे जरूर पढ़ें- सिर्फ 3 चीज़ों से बना ये फेस मास्क लगाती हैं रकुल प्रीत सिंह, काले धब्बों और डल स्किन के लिए है असरदार नुस्खा
नारियल का दूध स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है और इसमें कई तरह के विटामिन भी होते हैं। नारियल का दूध एक अच्छा हेयर कंडिशनर भी साबित हो सकता है और एक अच्छा बॉडी वॉश भी।
सामग्री-
½ कप नॉन फ्लेवर्ड नारियल का दूध, ⅔ कप लिक्विड कैस्टाइल सोप (castile soap), 3 छोटे चम्मच जोजोबा ऑयल, दो छोटे चम्मच ग्लिसरीन, 1 चम्मच कच्चा शहद, 5 ड्रॉप्स टी-ट्री एसेंशियल ऑयल, 5 ड्रॉप्स लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
सबसे पहले एक बॉटल में नारियल का दूध, लिक्विड कैस्टाइल सोप को मिलाएं। इसके बाद शहद, ग्लिसरीन, जोजोबा ऑयल और एसेंशियल ऑयल मिलाएं। बॉटल का ढक्कन बंद कर इसे अच्छे से शेक करें और बस आपका बॉडी वॉश तैयार है।
इस बॉडी वॉश को आप साल भर तक इस्तेमाल कर सकते हैं। पर बेहतर होगा कि हर महीने के लिए अलग से बना लिया जाए। कई बार ग्लिसरीन या एसेंशियल ऑयल्स एक्सपायर होने वाले होते हैं और इसलिए ये बेहतर होगा कि फ्रेश इंग्रीडियंट्स के साथ हर महीने इसे बना लिया जाए।
एसेंशियल ऑयल्स बहुत ही अच्छे और खुशबूदार होते हैं। ये ऑयल्स हमारी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकते हैं। स्किन क्रैक्स अगर पड़ रहे हैं तो एसेंशियल ऑयल्स से बना बॉडी वॉश अच्छा होगा।
1.5 कप लिक्विड कैस्टाइल सोप, 4 चम्मच ग्लिसरिन, 10 ड्रॉप पिपरमेंट एसेंशियल ऑयल, 10 ड्रॉप ylang-ylang एसेंशियल ऑयल
इस बॉडी वॉश को बनाना बहुत आसान है और इसके लिए सामग्री भी कम लगती है। आपको सभी चीज़ों को एक साथ मिलाकर बॉटल को शेक करना है। अगर आपको ये दोनों एसेंशियल ऑयल नहीं पसंद तो आप अपनी पसंद के ऑयल्स इस्तेमाल कर सकती हैं जैसे लैवेंडर, रोज, रोजमेरी, जैस्मिन, लेमन आदि कोई भी।
ये बॉडी वॉश 1 साल तक चल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- नारियल के दूध से बढ़ सकती है हेयर ग्रोथ, पर सिर धोते समय करें ये काम
शहद से बने फेस पैक से लेकर हेयर पैक तक सब कुछ बनाया जा सकता है। बॉडी वॉश में भी शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है जो हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होगा। ड्राई और डल स्किन वालों के लिए शहद बहुत उपयोगी साबित होता है।
सामग्री-
½ कप लिक्विड कैस्टाइल सोप, ½ कप कच्चा शहद, 2 चम्मच कैस्टर ऑयल, 2 चम्मच ऑलिव ऑयल, 10 बूंदे एसेंशियल ऑयल्स (आपकी पसंद का कोई भी)
सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं और बॉटल को अच्छे से शेक करें।
इसकी शेल्फ लाइफ थोड़ी ज्यादा है। ये 1.5 से 2 साल तक चल सकता है बशर्ते इसे सूखी जगह पर रखा जाए। मॉइश्चर इसे खराब कर सकता है।
तो अगली बार आप बाज़ार से बॉडी वॉश खरीदने की जगह अपनी पसंद का बॉडी वॉश बनाइए और इस्तेमाल कीजिए। ये काफी किफायती होते हैं और आपको ये पसंद भी आएंगे। अगर ये स्टोरी अच्छी लगती है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।