जब भी हमारे स्किन का ग्लो गायब हो जाता है, तो ऐसे में हम अलग-अलग तरह के ट्रीटमेंट को करना पसंद करते हैं। वहीं हम कई सारे प्रोडक्ट को चेहरे पर लगाते हैं। हमें ऐसा लगता है कि इससे स्किन पर टाइटनिंग आती है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल करने की वजह से आपके चेहरे की रौनक खराब हो जाती है। इसकी जगह पर आप घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल करें और फेस मास्क बनाएं। आप 2 तरीकों से इसे तैयर कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के फेस मास्क को आप बनाकर अप्लाई कर सकती हैं।
दालचीनी का फेस मास्क
दालचीनी का भी चेहरे पर इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें सिनामेल्डिहाइड कोलेजन होता है, जो ढीली त्वचा और झुर्रियों को रोकने में मदद करता है। इसे लगाने से त्वचा सॉफ्ट होती है और टाइट रहती है। इसलिए आपको इसे अप्लाई करना चाहिए।
इस तरह बनाएं फेस मास्क
इसके लिए आपको एक कटोरी में 1 चम्मच दालचीनी का पाउडर लेना है।
अब इसमें 1 चम्मच हल्दी को मिक्स करना है।
इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके अपने चेहरे पर अप्लाई करना है।
फिर इसे करीब 10 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें।
इसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।
इससे आपके चेहरे पर टाइटनिंग आएगी। साथ ही, आप जवां बनी रहेगी।
इसे आप महीने में 2 बार ही चेहरे पर अप्लाई करें।
ओटमील फेस पैक
ओटमील में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये आपकी त्वचा की ड्राईनेस को कम करता है। इसके फेस मास्क से चेहरे पर टाइटनिंग आती है। चेहरे पर ग्लो भी दिखाई देता है। आपको इसे अप्लाई करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: स्किन टाइटनिंग और ब्राइटनिंग के लिए घर पर बनाएं मास्क
त्वचा पर इस तरह अप्लाई करें
एक बड़ा चम्मच ओटमील लें। इसे मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें।
इसके बाद इसमें अंडे का सफेद भाग मिक्स करना है।
अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करना है।
इसके बाद इसे चेहरे पर अप्लाई करना है।
इस मास्क को 30 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना है।
फिर पानी से चेहरे को साफ कर लेना है।
इससे आपकी स्किन में टाइटनिंग बनी रहेगी।
इन फेस मास्क को अप्लाई करने से आपके चेहरे पर टाइटनिंग बनी रहेगी। आप चाहें तो एक्सपर्ट की सलाह लेकर अन्य चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे भी चेहरा साफ दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें: स्किन टाइटनिंग के लिए मेथीदाने को इन तीन तरीकों से करें इस्तेमाल
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों