-1772734924917.webp)
Virgo Weekly Horoscope कन्या राशि की महिलाओं के लिए यह हफ्ता बहुत ही जोश, परिवार के प्यार और नए बदलावों वाला रहने वाला है। 9 और 10 मार्च को चंद्रमा आपके तीसरे भाव में रहेंगे। इससे आप बहुत एक्टिव रहेंगी। 11 से 13 मार्च के बीच चंद्रमा आपके चौथे भाव में जाएंगे, जिससे घर का माहौल बहुत खुशहाल होगा। हफ्ते का सबसे बड़ा और अहम दिन 14 मार्च रहेगा! इस दिन चंद्रमा आपके पांचवें भाव में जाएंगे, जहाँ मंगल पहले से बैठे हैं। और सबसे बड़ी बात, 14 मार्च को ही सूर्य देव आपके सातवें भाव में चले जाएंगे। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह कन्या राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…
9 और 10 मार्च को आप अपनी मीठी बातों से सबका दिल जीत लेंगी। भाई-बहनों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा। 11 से 13 मार्च का समय घर-परिवार के लिए बहुत प्यारा है। आप अपनी माता जी के साथ समय बिताएंगी और घर को सजाने या संवारने का काम कर सकती हैं। पति के साथ भी घर पर सुकून भरे पल बीतेंगे। 14 और 15 मार्च को आपकी लव लाइफ और शादीशुदा जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा। एक तरफ आपके मन में बहुत प्यार और रोमांस रहेगा, लेकिन दूसरी तरफ सूर्य देव के पति वाले घर में जाने से, आपके पति को जल्दी गुस्सा आ सकता है। उनमें थोड़ा ईगो देखने को मिलेगा। इसलिए इस वीकेंड पति से किसी भी बात पर बहस न करें, प्यार से बात को टाल दें।
उपाय: बुधवार के दिन भगवान गणेश को हरी दूर्वा चढ़ाएं।
कामकाज को लेकर यह हफ्ता आपके लिए बहुत शानदार है। 9 और 10 मार्च को आप ऑफिस का सारा रुका हुआ काम बहुत तेजी से पूरा कर लेंगी। आपके काम करने की स्पीड देखकर बॉस भी खुश होंगे। काम के सिलसिले में SHORT ट्रिप भी करनी पड़ सकती है। 11 से 13 मार्च के बीच आप वर्क फ्रॉम होम करने में ज्यादा मन लगाएंगी। जो महिलाएं प्रॉपर्टी या जमीन का काम करती हैं, उन्हें फायदा होगा। 14 और 15 मार्च को आपके दिमाग में बहुत ही कमाल के नए आइडिया आएंगे। जो महिलाएं पढ़ाई कर रही हैं या टीचर हैं, उनके लिए यह समय बहुत लकी है। लेकिन ध्यान रहे, जो महिलाएं बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप में हैं, वे अपने पार्टनर से झगड़ा न करें।
उपाय: ऑफिस जाते समय या काम शुरू करने से पहले अपने पर्स में एक लाल पेन जरूर रखें।

इसे भी पढ़ें- Kanya Rashi Upay 2026: परफेक्शन, करियर ग्रोथ और हेल्थ अलर्ट का है साल, जानें कन्या राशि के लिए जरूरी उपाय
पैसों के मामले में यह हफ्ता आपके लिए अपनी मेहनत से पैसा कमाने का है। 9 और 10 मार्च को आपकी बातचीत और संपर्क से आपको कोई नया काम या पैसे का फायदा मिल सकता है। 11 से 13 मार्च के बीच घर के किसी सामान, टीवी, फ्रिज या गाड़ी की मरम्मत पर थोड़ा पैसा खर्च हो सकता है, लेकिन यह आपके सुख को बढ़ाएगा। सबसे अच्छी खबर 14 और 15 मार्च को मिलेगी! आपके पांचवें घर में मंगल और चंद्रमा के मिलने से आपको अचानक शेयर मार्किट , किसी पुराने इन्वेस्ट या अपनी किसी पुरानी बचत से बहुत अच्छा पैसा मिल सकता है। आप अपनी समझदारी से बहुत अच्छा पैसा बना लेंगी।
उपाय: शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को कुछ मीठा खिलाएं और मां लक्ष्मी का ध्यान करें।
सेहत के लिए यह हफ्ता शुरुआत में बहुत अच्छा है। 9 से 10 मार्च तक आप खुद को बहुत ताकतवर और तरोताजा महसूस करेंगी। 11 से 13 मार्च के बीच अपनी माता जी की सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। आपको भी हल्की-फुल्की थकान या छाती में भारीपन लग सकता है। 14 और 15 मार्च को आपको अपने पेट का खास ख्याल रखना है। पेट में गर्मी, गैस या एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। बाहर का तीखा और मसालेदार खाना बिल्कुल न खाएं। इसके अलावा, पति की सेहत को लेकर भी थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए उन्हें भी ज्यादा गुस्सा न करने की सलाह दें।
उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल चढ़ाएं और सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पिएं।
इसे भी पढ़ें- अगर आपकी राशि है कन्या, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।