image

Kanya Saptahik Rashifal 02-08 Febuary 2026: करियर में मिलेगी शानदार सफलता, सेहत की अनदेखी पड़ेगी भारी; कन्या राशि वाली महिलाएं जानें कैसा रहेगा यह सप्ताह

सप्ताह की शुरुआत बारहवें भाव में केतु और चंद्रमा के कारण मन थोड़ा उदास रह सकता है। आप महसूस करेंगी कि पार्टनर आपको समय नहीं दे रहा है। अगर आप टीचिंग, मीडिया, लेखन या कंसल्टेंसी के क्षेत्र में हैं, तो आपकी सलाह को बहुत महत्व दिया जाएगा। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह कन्या राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…
Editorial
Updated:- 2026-01-30, 16:28 IST

Virgo Weekly Horoscope कन्या राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह बुद्धि, क्रिएटिविटी और इमोशन्स के बारे में सोचना होगा । सप्ताह की शुरुआत 02 फरवरी को चंद्रमा के सिंह राशि में होने से होगी, जहां वह केतु के साथ ग्रहण योग बनाएंगे। इसके बाद मध्य सप्ताह में चंद्रमा आपकी अपनी राशि कन्या में और सप्ताह के अंत में, 07-08 फरवरी को तुला राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों की स्थिति अत्यंत प्रभावशाली है। आपके प्रेम, संतान और बुद्धि भाव में मकर राशि के अंदर सूर्य, शुक्र, बुध और उच्च के मंगल का चतुर्ग्रह योग बना हुआ है। यह स्थिति आपकी क्रिएटिव पॉवर और डिसिशन मेकिंग पवार को बहुत बढ़ा रही है। देवगुरु बृहस्पति कर्म भाव में मिथुन राशि में बैठकर करियर को नई ऊंचाइयां दे रहे हैं। राहु छठे भाव में कुम्भ राशि में और शनि देव सप्तम भाव में मीन राशि में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह कन्या राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…

कन्या राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

Weekly Love kanya Horoscope

कन्या राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह प्रेम संबंधों में जुनून और टकराव दोनों लेकर आया है। पंचम भाव में शुक्र और उच्च के मंगल की युति आपके चार्म को बहुत बढ़ा देगी। आप पार्टनर के प्रति बहुत रोमांटिक महसूस करेंगी, लेकिन सूर्य की मौजूदगी ईगो भी ला सकती है। छोटी सी बात पर पार्टनर से बहस बड़ी हो सकती है, इसलिए वाणी में मिठास बनाए रखें। सप्ताह की शुरुआत बारहवें भाव में केतु और चंद्रमा के कारण मन थोड़ा उदास रह सकता है। आप महसूस करेंगी कि पार्टनर आपको समय नहीं दे रहा है। 04 फरवरी से जब चंद्रमा आपके लग्न में आएगा, तब आपका कॉन्फिडेंस वापस आएगा । विवाहित महिलाओं के लिए सप्तम भाव में शनि की उपस्थिति रिश्तों में थोड़ी नीरसता या गंभीरता ला सकती है। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग हैं, जिससे घर में उत्सव का माहौल बनेगा। सप्ताह का अंत परिवार के साथ डिनर या शॉपिंग के लिए अच्छा है।

उपाय: शुक्रवार को दही और चीनी से शिवजी का अभिषेक करें ।

इसे भी पढ़ें- Kanya Rashi Upay 2026: परफेक्शन, करियर ग्रोथ और हेल्थ अलर्ट का है साल, जानें कन्या राशि के लिए जरूरी उपाय

कन्या राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके नए अवसर लेकर आ रहा है। कर्म भाव में बैठे देवगुरु बृहस्पति आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रमोसन दिला सकते हैं। अगर आप टीचिंग, मीडिया, लेखन या कंसल्टेंसी के क्षेत्र में हैं, तो आपकी सलाह को बहुत महत्व दिया जाएगा। छठे भाव में राहु आपको अपने कॉम्पिटिटर्स से दो कदम आगे रखेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। पंचम भाव में उच्च का मंगल और बुध की युति उन महिलाओं के लिए वरदान है जो क्रिएटिव फील्ड, स्टॉक मार्केट या डिजाइनिंग में हैं; आपको अचानक कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। 02 और 03 फरवरी को बारहवें भाव का चंद्रमा होने से विदेशी संपर्कों से लाभ होगा, लेकिन काम में मन थोड़ा कम लगेगा। 04 फरवरी के बाद आपकी एनर्जी और फोकस देखने लायक होगा।

उपाय: सुबह उठकर सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को देखें।

कन्या राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामले पर यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। पंचम भाव में ग्रहों का जमावड़ा शेयर मार्केट से अचानक धन लाभ के संकेत दे रहा है, लेकिन उच्च का मंगल रिस्क भी बढ़ाता है, इसलिए बहुत सोच-समझकर ही पैसा लगाएं। राहु के छठे भाव में होने से पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत में बारहवें भाव का चंद्रमा अच्छा खासा खर्चा करा सकता है। आप अनावश्यक चीजों या ऑनलाइन शॉपिंग पर पैसा बर्बाद कर सकती हैं। मेडिकल खर्च भी हो सकते हैं। सप्ताह के अंतिम दो दिन जब चंद्रमा धन भाव में आएगा, तब आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पति या पिता की ओर से आर्थिक मदद मिल सकती है। लोन या ईएमआई चुकाने के लिए भी यह समय अनुकूल है।

उपाय: प्रतिदिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और शाम को घी का दीपक जलाएं।

कन्या राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

weekly love horoscope Virgo women

स्वास्थ्य के मामले में कन्या राशि की महिलाओं को अपनी डाइजेस्टिव सिस्टम का खास ख्याल रखना होगा। पंचम भाव में चार ग्रहों की युति विशेषकर सूर्य और मंगल पेट में जलन, एसिडिटी, या गैस्ट्रिक समस्याएं दे सकती है। मसालेदार और बासी भोजन से पूरी तरह परहेज करें। 02 और 03 फरवरी को बारहवें भाव में केतु-चंद्रमा के कारण नींद न आने की समस्या या आंखों में दर्द हो सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें। 04 फरवरी के बाद जब चंद्रमा लग्न में आएगा, तो सिरदर्द या माइग्रेन की शिकायत हो सकती है। शनि के सप्तम भाव में होने से कमर दर्द या जोड़ों में अकड़न महसूस हो सकती है।

उपाय: शनिवार को किसी गरीब व्यक्ति को साबुत उड़द की दाल दान करें और शनि देव का स्मरण करें।

इसे भी पढ़ें- Kanya Rashifal february 2026: आय अच्छी होगी पर खर्चों पर रखें लगाम, जानें कन्या राशि के लिए कैसा रहेगा यह महीना

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;