aaj ka kanya rashifal 26 january

Aaj Ka Kanya Rashifal 26  January 2026: आठवें भाव का चंद्रमा आज कन्या राशि के पार्टनर से बढ़ा सकता है दूरी, जानें क्या है आज का राशिफल

26 जनवरी 2026 का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा संवेदनशील और सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। आज चंद्रमा अष्टम भाव में होने के कारण मन में बेचैनी, डर या उलझन महसूस हो सकती है। रिश्तों में गलतफहमी और शक दूरी बढ़ा सकता है, इसलिए धैर्य से काम लेना जरूरी है। करियर, धन और सेहत के मामलों में आज जल्दबाजी नहीं, बल्कि समझदारी ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-26, 07:42 IST

Virgo Horoscope Today, 26 January 2026: 26 जनवरी 2026 का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए सतर्कता वरतने  का है। आज चंद्रमा आपके अष्टम भाव  में हैं, जिसे ज्योतिष में चंद्र अष्टम  दोष माना जाता है।   आज आपका मन थोड़ा अशांत या उदास रह सकता है। आज बिना किसी बड़ी वजह के घबराहट या अनजाना डर सता सकता है। पांचवें भाव में बैठे ग्रह आपको क्रिएटिव तो बनाएंगे, लेकिन आठवें भाव का चंद्रमा आपको इमोसनली  कमजोर कर सकता है। आज भीड़भाड़ में जाने के बजाय घर पर शांति से रहना ज्यादा सुरक्षित है। आज किसी भी तरह का रिस्क न लें।

आज कन्या राशि का प्रेम राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज कन्या राशि की महिलाओं को आज अपने पार्टनर में शक करने से बचना चाहिए । पांचवें  भाव  में ग्रहों की स्तिथि  लव लाइफ को एक्टिव रखेगा, लेकिन आठवें भाव का चंद्रमा शक  या जलन पैदा कर सकता है। आज पार्टनर की कोई पुरानी बात उभरने  से बचें, वरना बड़ा झगड़ा हो सकता है। विवाहित महिलाओं को आज संतान की सेहत या पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। आज अपनी जुबान पर लगाम रखें, कड़वे बोल रिश्ते बिगाड़ सकते हैं।
उपाय: आज भगवान शिव का जलाभिषेक करें और ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

आज कन्या राशि का करियर राशिफल (Virgo Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज का  दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए शांत रहने का है। आठवां  भाव गुप्त शत्रुओं का होता है, इसलिए आज अगर आप किसी ऑफिस पार्टी या समारोह में जाती हैं, तो वहां गॉसिप करने से बचें। आपके विरोधी आपकी एक गलती का इंतजार कर रहे हैं।  जो महिलाएं रिसर्च, साइंस, या ओकल्ट  से जुड़ी हैं, उनके लिए आज का दिन बेहतरीन है। आज आपको कोई गहरा ज्ञान या गुप्त सूचना मिल सकती है।
उपाय: आज किसी सफाई कर्मचारी को चाय-नाश्ता कराएं या कुछ सिक्के दान करें।

आज कन्या राशि का आर्थिक राशिफल (Virgo Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन संभलकर चलने का है। आठवां  भाव आकस्मिक धन हानि  का संकेत देता है। आज  जोश में आकर बजट से बाहर खर्च न करें। आज ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय सावधानी बरतें, पासवर्ड चोरी होने या फ्रॉड का डर है। शेयर मार्किट  स्पेकुलेशन  के लिए आज का दिन बहुत रिस्क भरा है, क्योंकि पांचवें  भाव में मंगल उच्च का है लेकिन चंद्रमा कमजोर है, जिससे गलत फैसले हो सकते हैं।
उपाय: आज गणेश जी को दूर्वा  चढ़ाएं।

kanya rashi daily horoscope

आज कन्या राशि की सेहत (Virgo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं को  चोट-चपेट और पेट का खास ध्यान रखना चाहिए।आठवां भाव दुर्घटनाओं का होता है, इसलिए आज गाड़ी बहुत सावधानी से चलाएं और सड़क पार करते समय दाएं-बाएं देखें। पेट में इंफेक्शन या फूड पॉइजनिंग होने की संभावना है, इसलिए आज बाहर का खाना अवॉइड करें। मानसिक शांति के लिए आज मेडिटेशन करना अनिवार्य है।
उपाय: आज महामृत्युंजय मंत्र का 11 बार जाप करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;