
Virgo Horoscope Today, 26 February 2026 : 26 फरवरी 2026 को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करते हुए आपकी राशि से दशम भाव में स्थित है। दशम भाव कर्म, पद, अधिकार, सार्वजनिक छवि और प्रोफेशनल उपलब्धियों का प्रतिनिधित्व करता है। आज का दिन भावनात्मक नहीं, व्यावहारिक निर्णयों का है। आपकी पहचान आपकी सूक्ष्म दृष्टि और विश्लेषण क्षमता से बनेगी। अगर आप फोकस्ड रहीं तो आज कोई सीनियर व्यक्ति आपके काम को नोटिस कर सकता है। आज आप दूसरों की गलतियाँ जल्दी पकड़ेंगी, लेकिन ध्यान रखें हर बात पर रेस्पॉन्स देना जरूरी नहीं होता। कुछ स्थितियों में चुप रहना ही सही है।
प्रेम जीवन में आज क्लियरिटी की आवश्यकता है। यदि आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर आपसे समय और इमोसनल सपोर्ट की अपेक्षा कर सकता है। काम की व्यस्तता के कारण दूरी न बनने दें। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कार्यस्थल या किसी प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म पर किसी बुद्धिमान और व्यवहारिक व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है। लेकिन जल्दबाज़ी में भावनात्मक जुड़ाव न करें।
उपाय: ॐ बुधाय नमः मंत्र का 21 बार जप करें और हरे रंग का कोई छोटा वस्त्र अपने पास रखें।
करियर के क्षेत्र में आज जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। कोई अतिरिक्त कार्य या अचानक मीटिंग का दबाव बन सकता है। आपकी विश्लेषण क्षमता आज आपका सबसे बड़ा हथियार है। यदि आप प्रशासन, लेखा, शिक्षा, चिकित्सा या मैनेजमेंट से जुड़ी हैं तो आज आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। लेकिन अत्यधिक परफेक्शन की आदत से काम धीमा न करें। समय पर कार्य पूर्ण करना अधिक महत्वपूर्ण है।
उपाय: कार्य शुरू करने से पहले अपने डेस्क पर गंगाजल के दो छींटे दें।
आर्थिक रूप से आज स्थिरता रहेगी, लेकिन खर्चों की सूची लंबी हो सकती है। विशेषकर घर, परिवार या प्रोफेशनल जरूरतों पर खर्च संभव है। आज इन्वेस्ट सोच-समझकर करें। छोटी अवधि के लाभ के बजाय लॉन्ग टर्म सेविंग्स पर ध्यान दें। ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट से बचें।
उपाय: एक हरी मूंग की मुट्ठी किसी जरूरतमंद को दान करें।

स्वास्थ्य के मामले में आज विशेष ध्यान पाचन तंत्र, आंतें, पेट, नाभि क्षेत्र, त्वचा और नसों पर दें। अनियमित भोजन से गैस, एसिडिटी या पेट दर्द हो सकता है। अधिक सोचने से सिरदर्द और गर्दन में जकड़न संभव है। पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं और तला-भुना भोजन कम लें। हल्का योग या वॉक लाभदायक रहेगा।
उपाय : स्नान के जल में नीम के 5 पत्ते डालकर स्नान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।