image

Aaj Ka Kanya Rashifal 25 January 2026: अष्टम चंद्र का होगा प्रभाव, मन में बढ़ेगी बेचैनी और उलझन; जानें कन्या राशि का आज का राशिफल

आज का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए थोड़ा संवेदनशील और आत्मनिरीक्षण वाला है। चंद्रमा अष्टम भाव में होने से मन में अनजानी चिंता और भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है। रविवार की सुस्ती के बावजूद दिमाग ज्यादा शांत नहीं रहेगा, इसलिए जल्दबाजी से बचना जरूरी है। आज शांति, संयम और सावधानी ही आपको दिन को संतुलित रखने में मदद करेगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-25, 07:43 IST

Virgo Horoscope Today, 25 January 2026: 25 जनवरी 2026 का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए सावधानी और  धैर्य रखने वाला है। चंद्रमा आपकी राशि से  अष्टम भाव में हैं, जिसे ज्योतिष में चंद्र अष्टम कहा जाता है। आज रविवार होने के बावजूद आपका मन पूरी तरह शांत नहीं रहेगा। आज बिना किसी खास वजह के चिंता, घबराहट या अनजाना डर सता सकता है। आज का दिन बाहर घूमने या एडवेंचर करने के बजाय घर पर शांति से बिताने का है। आज किसी भी तरह की बहस या जल्दबाजी से बचें, क्योंकि आज छोटी सी बात बड़ा रूप ले सकती है।

आज कन्या राशि का प्रेम राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

लव अफेयर के मामलों में आज कन्या राशि की महिलाओं को बहुत  संभलकर चलना होगा। आठवां भाव वाणी में कड़वाहट और रिश्तों में गलतफहमी पैदा करता है। आज पार्टनर की कोई पुरानी बात आपको चुभ सकती है, जिस पर आप ओवररिएक्ट कर सकती हैं। विवाहित महिलाओं को आज ससुराल पक्ष  की किसी बात को लेकर पति से उलझने से बचना चाहिए। आज अपने मन के राज किसी से शेयर न करें। अगर आप सिंगल हैं, तो आज का दिन किसी को प्रपोज करने के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।
उपाय: आज सूर्य देव को जल चढ़ाएं और चींटियों को आटा खिलाएं।

आज कन्या राशि का करियर राशिफल (Virgo Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज   कन्या राशि की महिलाओं को शांति बनाए रखनी चाहिए। भले ही आज छुट्टी हो, लेकिन कल के काम या ऑफिस की पॉलिटिक्स का टेंसन आज आपके दिमाग पर हावी रह सकता है। आठवां भाव गुप्त शत्रुओं का है, इसलिए आज अपने कलीग्स के बारे में किसी से बुराई न करें। जो महिलाएं रिसर्च, ओकल्ट  या डाटा माइनिंग के क्षेत्र में हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा है, क्योंकि आठवें भाव गहराई में जाकर खोजने का है।
उपाय: आज किसी मंदिर में बैठकर थोड़ी देर ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

आज कन्या राशि का आर्थिक राशिफल (Virgo Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सतर्कता का है। आठवां भाव अचानक धन हानि या अनचाहे खर्चों का संकेत देता है। आज संडे की शॉपिंग या आउटिंग पर जाने से पहले अपना बजट चेक कर लें, वरना बाद में पछताना पड़ेगा। आज ऑनलाइन पेमेंट करते समय सावधानी रखें, फ्रॉड होने का डर है। शेयर मार्केट  या बैटिंग  से आज पूरी तरह दूर रहें। आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर विवाद हो सकता है।
उपाय: आज किसी सफाई कर्मचारी को कुछ सिक्के या चाय-नाश्ता दान करें।

kanya rashi daily horoscope

आज कन्या राशि की सेहत (Virgo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं को  पेट और इन्फेक्शन का खास ख्याल रखना चाहिए। आठवां भाव पेट के निचले हिस्से और चोट-चपेट का होता है। आज बाहर का तला-भुना या बासी खाना खाने से बचें, फूड पॉइजनिंग हो सकती है। गाड़ी चलाते समय या सीढ़ियाँ चढ़ते-उतरते समय आज विशेष सावधानी बरतें। आज मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी है।
उपाय: आज घर से निकलते समय अपनी जेब में एक लाल रंग का रुमाल रखें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;