Wed Apr 1, 2026 | Updated 06:21 PM IST HZ Awards 2026
 aaj ka kanya rashifal 20 march

Aaj Ka Kanya Rashifal 20 March 2026: आज चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन गुप्त शत्रुओं से रहें सावधान, अपनी योजनाओं को रखें गोपनीय, जानिए कन्या राशि की महिलाओं का राशिफल

आज का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए सतर्कता और समझदारी से काम लेने का संकेत दे रहा है। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन आपको गुप्त शत्रुओं और छुपी परिस्थितियों से सावधान रहना होगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें और अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें।
Editorial
Updated:- 2026-03-20, 06:35 IST

Virgo Horoscope Today, 20 March 2026 : कन्या राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अपनी सूझबूझ और गहराई से काम लेने का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से आठवें भाव में बैठे हैं। आज यह स्थिति मन में थोड़ी बेचैनी या अनजाना डर पैदा कर सकती है, इसलिए आज आपको घर या बाहर कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले दो बार सोचना चाहिए। जोश में आकर या दूसरों की देखा-देखी जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, बल्कि अपने पुराने अनुभवों और बड़ों की सलाह का सहारा लें। घर के वातावरण में आज आपको अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की कोई पुरानी बात अचानक सामने आ सकती है, जिसे आप अपनी समझदारी से सुलझा लेंगी।

आज कन्या राशि का प्रेम राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

प्रेम की दृष्टि से आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। आठवें भाव का चंद्रमा पार्टनर के साथ छोटी-मोटी गलतफहमी पैदा कर सकता है। आज मुमकिन है कि आपके जीवनसाथी का स्वभाव थोड़ा गंभीर रहे या वे अपनी किसी उलझन में व्यस्त हों। ऐसे में बहस करने के बजाय उनके साथ धैर्य से पेश आएं। यदि आप अपने मन की बात बिना किसी जिद के और शांति से कहेंगी, तो रिश्ता और भी गहरा होगा। जो महिलाएं अभी सिंगल हैं, उन्हें आज किसी भी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी भी नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए आज का दिन थोड़ा रुकने का संकेत दे रहा है।
उपाय: आज किसी मंदिर में जाकर शिवलिंग पर शहद और जल अर्पित करें ।

kanya rashi horoscope

आज कन्या राशि का करियर राशिफल (Virgo Career Horoscope Today)

कामकाज के मामले में आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण लेकिन भविष्य के लिए लाभदायक रह सकता है। ऑफिस में आज आपको कोई ऐसा जटिल कार्य मिल सकता है जिसे पूरा करने के लिए आपको बहुत अधिक एकाग्रता की जरूरत होगी। यदि आप रिसर्च, डेटा, फाइनेंस या गुप्त सूचनाओं से जुड़े काम करती हैं, तो आज आपको अपने पुराने संपर्कों का बहुत फायदा मिलेगा। जो महिलाएं घर से अपना कोई काम जैसे ज्योतिष, टैरो या सलाह देने का काम करती हैं, उनके लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। आज किसी भी काम को अधूरा छोड़ने की गलती न करें और कलीग्स के साथ अपनी स्टेटर्जी को शेयर न करें।
उपाय: आज अपनी जेब या पर्स में एक छोटी सी हरी इलायची जरूर रखें।

More For You

आज कन्या राशि का आर्थिक राशिफल (Virgo Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज आपको बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। चंद्रमा की स्थिति यह बता रही है कि अचानक कोई ऐसा खर्चा सामने आ सकता है जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी। आज किसी को उधार देने या कहीं बड़ा इन्वेस्टमेंट करने के लिए दिन बहुत उत्तम नहीं है। यदि आप अपने पुराने बजट के अनुभव का उपयोग करेंगी, तो आप आर्थिक स्थिति को बिगड़ने से बचा लेंगी। दोपहर के बाद किसी पुराने बीमा या इन्वेस्ट से अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी भी कागजी कार्यवाही को बिना पढ़े आगे न बढ़ाएं।
उपाय: आज शाम को घर के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं और उसमें एक चुटकी पिसी हुई हल्दी डालें।

ये भी पढ़ें: Kanya Rashifal March 2026: दांपत्य जीवन में बढ़ेगा प्रेम, माह के अंत में सेहत का रखें ध्यान; कन्या राशि के लोग जानें कैसा रहेगा पूरा महीना

आज कन्या राशि की सेहत (Virgo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज आपको अपने पेट और खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा। आठवें भाव का चंद्रमा पाचन तंत्र में थोड़ी गड़बड़ी दे सकता है। आज मुमकिन है कि आपको शरीर में भारीपन या पैरों में हल्की थकान महसूस हो। बहुत अधिक मिर्च-मसालेदार और बाहर की चीजों से परहेज करें। आज थोड़ा समय प्राणायाम के लिए निकालना आपके मानसिक तनाव को कम करने में बहुत मदद करेगा। सुबह-शाम पर्याप्त पानी पिएं और पर्याप्त नींद लें ताकि शरीर की ऊर्जा बनी रहे।
उपाय: स्नान के पानी में थोड़ा सा गंगाजल और हरी दूर्वा के कुछ तिनके डालकर स्नान करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;