aaj ka kanya rashifal 20 january

Aaj Ka Kanya Rashifal 20 January 2026: कन्या राशि की महिलाओ को पूरे दिन करना होगा ज्यादा परिश्रम, जानें सेहत, करियर और प्रेम जीवन का हाल

आज का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेने वाला है। कामकाज से लेकर निजी जीवन तक हर चीज़ में अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है। बिना मेहनत के आज सफलता मिलना मुश्किल है, लेकिन संयम रखकर आगे बढ़ने से रास्ते खुलेंगे। सेहत, करियर और रिश्तों में संतुलन बनाए रखना आज सबसे ज़रूरी रहेगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-20, 07:55 IST

Virgo Horoscope Today, 20 January 2026: 20 जनवरी 2026 का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए संघर्ष और समाधान दोनों लेकर आया है। आज चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा है, जो आपकी राशि से छठा भाव है। यह योग बताता है कि आज आपको  आसानी से सफलता  नहीं मिलेगी, बल्कि उसे अपनी मेहनत से हासिल करना होगा। आज मन में भविष्य को लेकर कई सवाल चलेंगे, लेकिन आज  धैर्य रखना ही शुभ होगा , आज किसी से बहस करने से बचें।

आज कन्या राशि का प्रेम राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

आज कन्या राशि की बात करे तो प्रेम जीवन में कन्या राशि की महिलाओं को आज अपनी वाणी पर कंट्रोल करने  की ज़रूरत है। आप अपने पार्टनर की किसी आदत को सुधारने की ज़िद कर सकती हैं, जिससे बेवजह की बहस छिड़ सकती है। जो महिलाएँ रिलेशनशिप में हैं, उन्हें आज महसूस होगा कि पार्टनर उन्हें समझ नहीं पा रहा है, लेकिन यह केवल ग्रहों का खेल है। आज पुरानी बातों को सोचने  से बचें, वरना बात बिगड़ सकती है। सिंगल रह रही महिलाएँ आज वर्कप्लेस  पर किसी की ओर अट्रैक्ट  हो सकती हैं, लेकिन जल्दबाजी न करें।
उपाय - आज अपने बेडरूम में थोड़ा सा कपूर जलाएं।

आज कन्या राशि का करियर राशिफल (Virgo Career Horoscope Today)

करियर में आज कन्या राशि की महिलाएँ अपने काम के बोझ से दबी महसूस कर सकती हैं। आज ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी और आपको मल्टीटास्किंग करनी पड़ेगी। आज आपके कलीग्स आपके काम में कमी निकालने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको अपना काम। परफेक्ट रखना होगा। अगर आप किसी इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं, तो आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। अपनी प्लानिंग्स को सीक्रेट रखें,किसी से भी शेयर न करें ।
उपाय: आज घर से निकलते समय थोड़ी सी सौंफ चबाकर निकलें।

आज कन्या राशि का आर्थिक राशिफल (Virgo Money Horoscope Today)

आज कन्या राशि की महिलाओं को पैसों के लेन-देन में बेहद सतर्क रहने की ज़रूरत है। आज आपकी राशि में कर्ज और खर्च का योग बन रहा है। आज अचानक कोई अनचाहा खर्च सामने आ सकता है, जैसे मेडिकल बिल या व्हीकल  की रिपेरिंग । आज किसी को भी पैसा उधार देने की गलती न करें, क्योंकि उसके वापस मिलने की संभावना कम है। आज बचत करने पर ध्यान दें, न कि शॉपिंग पर। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आज टालना ही बेहतर होगा।
उपाय: आज किसी सफाई कर्मचारी को कुछ सिक्कों का दान करें।

kanya rashi daily horoscope

आज कन्या राशि की सेहत (Virgo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के हिसाब से आज कन्या राशि की महिलाओं को अपनी इम्युनिटी पर ध्यान देना होगा। आज पैरों में दर्द, एड़ियों में सूजन या पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। काम की आपाधापी में आज आप भोजन स्किप कर सकती हैं, जिससे एसिडिटी बढ़ेगी। आज बाहर का तला-भुना खाना खाने से बचें और पर्याप्त पानी पिएं।
उपाय - आज तुलसी पत्ती के साथ लौंग का सेवन करें।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;