aaj ka kanya rashifal 15 january

Aaj Ka Kanya Rashifal 15 January 2026: आज के दिन सुख भाव में है चंद्रमा, कन्या राशि की महिलाओं को मूड स्विंग्स से रहना होगा सावधान; जानें राशिफल

आज कन्या राशि की महिलाओं के लिए भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। सुख भाव में चंद्रमा का गोचर आपको घर, परिवार और मां से जोड़कर रखेगा। कामकाज से ज्यादा ध्यान घरेलू मामलों पर जाएगा। मूड स्विंग्स से बचकर चलें, तभी दिन बेहतर बीतेगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-15, 07:55 IST

Virgo Horoscope Today, 15 January 2026: 15 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन कन्या राशि की महिलाओं को अपनी फॅमिली में फॉक्स करना होगा । ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर 3रे भाव  से आगे बढ़ते हुए 4थे भाव  में प्रवेश कर चुका है। 4था भाव सुख, माता और घर का होता है। पिछले दो दिनों से आप बहुत भागदौड़ कर रही थीं,  तो आज आप रेस्ट करेंगे , आज आपको ऑफिस के काम से ज्यादा घर के काम में उलझे रह सकते ह। घर का चंद्रमा  आज आपको  भावुक  भी बनाता है। आज आप पुरानी बातों को याद करके उदास हो सकती हैं।

आज कन्या राशि का प्रेम राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

प्रेम और वैवाहिक जीवन में आज कन्या राशि की महिलाओं को सपोर्ट की जरूरत महसूस होगी। 4था भाव भावनाओं का है। आज आप चाहेंगी कि आपका पति या पार्टनर आपके पास बैठे और आपकी बातें सुने। विवाहित महिलाओं के लिए आज का दिन घर के मसलों को सुलझाने का है। आज मां या सास की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, जिससे पति-पत्नी के बीच तनाव का माहौल बन सकता है। लव लाइफ में आज रोमांस तो बढ़ेगा , लेकिन चंद्रमा आपको थोड़ा पजेसिव बनाएगा । आज पार्टनर पर शक न करें और उन्हें थोड़ा स्पेस दें।
उपाय: आज तुलसी जी के पास घी का दीपक जलाएं और उनकी 11 परिक्रमा करें।

आज कन्या राशि का करियर राशिफल (Virgo Career Horoscope Today)

करियर के मामले पर आज आपका मन काम में कम और घर में ज्यादा लगेगा। 4था चंद्रमा वर्कप्लेस पर फोकस में कमी लाता है। अगर आप ऑफिस में हैं, तो भी आपका दिमाग घर की उलझनों में फंसा रहेगा। सूर्य 5वें भाव  में मजबूत हैं, इसलिए आप अपनी स्मार्टनेस से काम निपटा ही लेंगी। जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं या  रियल एस्टेट, इंटीरियर डिजाइनिंग या टीचिंग में हैं, उनके लिए आज का दिन शानदार है। आज ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें, क्योंकि आज आप भावुक होकर कोई गलत प्रतिक्रिया दे सकती हैं।
उपाय: आज टेबल पर पीले रंग के फूल रखें।

आज कन्या राशि का आर्थिक राशिफल (Virgo Money Horoscope Today)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन घरेलू खर्चों का है। 4था भाव संपत्ति और वाहन का होता है। आज आप घर की सजावट या किसी वॉशिंग मशीन फ्रिज की खरीदारी पर पैसा खर्च कर सकती हैं। आज धार्मिक कार्यों में भी धन खर्च होगा। सूर्य 5वें भाव में है, जो शेयर मार्किट या किसी स्कीम से अचानक लाभ का संकेत दे रहा है, लेकिन आज बड़ा इन्वेस्ट करने से पहले घर के बड़ों की सलाह जरूर लें।
उपाय: आस किसी ब्राह्मण को आटा, दाल, चावल, घी और तिल का दान करें।

kanya rashi daily horoscope

आज कन्या राशि की सेहत (Virgo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं को अपनी छाती और फेफड़ों का ध्यान रखना होगा। 4था भाव छाती का होता है। कफ, सर्दी या सांस लेने में थोड़ी तकलीफ महसूस हो सकती है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है, तो आज इनहेलर पास रखें। सूर्य के प्रभाव से पेट में थोड़ी गर्मी या एसिडिटी भी हो सकती है। आज ठंडी चीजों से परहेज करें और गर्म पानी पिएं। मानसिक शांति के लिए आज प्राणायाम करना बहुत फायदेमंद रहेगा।
उपाय: आज भगवान विष्णु को पीला चंदन लगाएं।

यहां पढ़ें 12 राशियों का वार्षिक राशिफल 2026 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;