
Virgo Horoscope Today, 09 February 2026 : आज का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए सोचने-समझने वाला रहेगा। आज आप छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा ध्यान देंगी और हर चीज़ को परफेक्ट करने की कोशिश करेंगी। यही आदत कभी-कभी आपको मानसिक रूप से थका देती है। आज मन में कई सरे यह सवाल चल सकता है कुछ महिलाएं आज अपने पुराने फैसलों को लेकर खुद को दोष दे सकती हैं। आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि हर चीज़ कंट्रोल में रखना जरूरी नहीं होता। कभी-कभी चीज़ों को वैसे ही छोड़ देना भी समझदारी होती है। आज अगर आप खुद पर भरोसा रखेंगी, तो दिन आसान हो जाएगा।
प्रेम जीवन में आज कन्या राशि की महिलाओं का मन थोड़ा असमंजस में रह सकता है। आप अपने पार्टनर से जुड़ी छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोच सकती हैं। विवाहित महिलाएं आज यह महसूस कर सकती हैं कि वे रिश्ते में ज्यादा दे रही हैं, लेकिन बदले में उतना नहीं मिल रहा। इस सोच से दूरी बन सकती है। बेहतर होगा कि आप आज दिल की बात शांत तरीके से रखें। रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं को आज शक या गलतफहमी से बचना चाहिए। बिना सबूत किसी बात को बड़ा न बनाएं। अविवाहित महिलाओं के लिए आज कोई पुराना संपर्क या याद अचानक सामने आ सकती है, जिससे मन थोड़ा भावुक हो सकता है।
उपाय: आज शाम को सफेद फूल भगवान को अर्पित करें ।
कामकाज के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी करने वाली महिलाएं आज अपने काम को लेकर जिम्मेदारी महसूस करेंगी, लेकिन साथ ही दबाव भी रहेगा। आज बॉस या सीनियर से बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें, क्योंकि आपकी सीधी बात किसी को गलत लग सकती है। ऑफिस में किसी की गलती सुधारते समय नरमी रखें। आज के दिन बिज़नेस करने वाली महिलाओं को आज पैसों या पेपर वर्क में सावधानी रखनी होगी। नया काम शुरू करने का मन करेगा, लेकिन आज केवल प्लान बनाना बेहतर रहेगा। जो महिलाएं पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं, उनके लिए आज का दिन फोकस बढ़ाने वाला है।
उपाय: काम शुरू करने से पहले अपनी टेबल साफ करें।
पैसों के मामले में आज कन्या राशि की महिलाओं को बैलेंस बनाकर चलना होगा। आज आपकी इनकम सामान्य रहेगी, लेकिन खर्च अचानक सामने आ सकते हैं। आज घर से जुड़ा कोई खर्च या किसी की मदद के लिए पैसा निकल सकता है। आज पैसों को लेकर ज्यादा चिंता न करें, लेकिन लापरवाही भी न बरतें। किसी को उधार देते समय साफ बात करें। आज इन्वेस्टमेंट से जुड़े फैसले आज टालना बेहतर रहेगा।
उपाय: आज अपने पर्स या अलमारी में थोड़ा सा चावल रखें।

स्वास्थ्य के लिहाज से आज कन्या राशि की महिलाओं को पेट, गैस या थकान की शिकायत हो सकती है। ज्यादा सोचने की आदत आज सिर दर्द या बेचैनी दे सकती है। आज खान-पान में सादगी रखें। तला-भुना या बाहर का खाना नुकसान दे सकता है। पानी पर्याप्त पिएं थोड़ी देर टहलना या हल्की स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी।
उपाय: रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक डालकर पैर धो लें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।