घर के वास्तु को अच्छा रखने के लिए हम कई सारी चीजों को अपने घर में लगाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई चाहता है कि घर का वातावरण पॉजिटिव बना रहे। ऐसे ही कई सारे लोग अपने घर में क्रिस्टल प्लांट जिसे लोग क्रिस्टल ट्री भी कहते हैं इसे घर में रखते हैं। इसे सिर्फ सजावट के लिए नहीं रखा जाता है, बल्कि इसके पीछे वास्तु छिपा है। जिसे हमने पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जाना। आइए आर्टिकल में आपको भी बताते हैं आखिर क्योंकि घर पर रखना चाहिए क्रिस्टल ट्री।
क्रिस्टल ट्री घर में क्यों रखना चाहिए
क्रिस्टल ट्री जितना दिखने में अच्छा लगता है। उतने ही इसके फायदे हमारे घर में दिखाई देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें कई सारे अलग-अलग क्रिस्टल का इस्तेमाल किया जाता है। इन्हें लगाने के बाद इसे तैयार किया जाता है, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा को फैलाते हैं। साथ ही, आफके घर में होने वाली धन समृद्धि को भी बढ़ाते हैं। इससे आपके घर में किसी तरह का कोई झगड़ा या तनाव देखने को नहीं मिलेगा। इसलिए आप भी इसे अपने घर में जरूर लगाएं।
क्रिस्टल ट्री को घर के किस दिशा में लगाएं
- अगर आप अपने करियर या धन में उन्नति पाना चाहते हैं, तो ऐसे में आप इसे अपने घर की उत्तर पश्चिम दिशा में लगाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके पास कई सारे नए अवसर आएंगे।
- अगर आपको अपने रिश्तों में मधुरता लानी है, तो इसे आप बेडरूम या लिविंग रूम के दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाएं। इससे आपके दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।
- घर में किसी तरह की कोई दिक्कते चल रही हैं, तो ऐसेमें आप इस ट्री को उत्तर पूर्व कोने में लगाएं। इससे आपके जीवन की परेशानियों को कम करता है। साथ ही, आपके जीवन में नई चीजें होती नजर आएंगी।

क्रिस्टल ट्री लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
- क्रिस्टल ट्री लगाने से पहले जरूरी है कि आप अपने पंडित जी से पूछकर इसे अपने घर में लगाएं। तभी आपके घर के वास्तु को यह अच्छा रखेगा। साथ ही, जीवन पर इसका असर नजर आएगा।
- क्रिस्टल ट्री आप कहीं भी रखें इसकी साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। इससे इसकी ऊर्जा पूरे घर में फैलती है।
- आप इस क्रिस्टल ट्री को किस उद्देश्य के साथ रख रहे हैं। इसका ध्यान रखना जरूरी है। तभी आप इसे सही दिशा में रख पाएंगे।
- क्रिस्टल ट्री को रखने के लिए आपको इन बातों का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। साथ ही, इससे आपके घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है। आपको इससे सफलता प्राप्त होती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Filpkart
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों