हिंदू धर्म में गाय को हमेशा पुजनीय माना जाता है। इनमें से एक गाय कामधेनु हैं। ऐसा कहा जाता है कि आप अगर घर में कामधेनु गाय को रखते हैं, तो इससे घर में बरकत बनी रहेगी। लेकिन इस बार आप इसे घर में रखने की बजाए घर की दीवार पर लगाएं। इससे आपके घर में सकारात्मकता बनी रहती है। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानते हैं इनकी तस्वीर को घर की किस दिशा में लगानी चाहिए।
घर के इस कोने में लगाएं कामधेनु गाय की तस्वीर
आपके घर में सकारात्मकता बनी रहे। इसके लिए आप कामधेनु गाय को उत्तर पूर्व दिशा में इस तस्वीर को लगाएं। घर की यह सबसे ज्यादा पवित्र दिशा मानी जाती है। यह दिशा भगवान शिव और देवताओं से जुड़ी होती है। कामधेनु गाय की तस्वीर या मूर्ति यहीं लगाने से घर में धन और शांति का वास होता है।
पूजा के घर में लगाएं कामधेनु गाय की तस्वीर
अगर आपके घर में अलग से पूजा का घर है, तो उसकी उत्तर या पूर्व की दीवार पर कामधेनु की तस्वीर लगा सकते हैं। इससे पूजा का प्रभाव बढ़ता है और धार्मिक ऊर्जा मजबूत होती है। साथ ही, आपके रुके हुए कार्य भी आसानी से हो जाएंगे। इसलिए आप मंदिर की इस दीवार पर कामधेनु गाय की तस्वीर को जरूर लगवाएं।
इसे भी पढ़ें: घर में इस तरह रखें कामधेनु गाय की प्रतिमा, जीवन में आएगी खुशहाली
इन जगहों पर कामधेनु तस्वीर को लगाने से बचे
- आप इस तस्वीर को बाथरूम, स्टोर रूम या सीढ़ियों के नीचे न लगाएं। इससे घर में नेगिटिविटी तस्वीर या मूर्ति न लगाएं।
- रसोई घर में भी इसे तस्वीर को नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि रसोई में अग्नि तत्व होता है। इससे आपके ऊपर असर नेगेटिव पड़ सकता है।
- तस्वीर फर्श पर न रखें, हमेशा ऊंचाई पर लगाएं रखें।
कामधेनु गाय की तस्वीर घर में लगाना धन, सुख और शांति बनाए रखता है, लेकिन उसे सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी है। उत्तर-पूर्व दिशा या पूजा स्थल में इसे स्थापित करें। इसकी नित्य पूजा पाठ करें। साथ ही, आप चाहें तो गाय की तस्वीर के पास एक छोटी सी गुल्लक रखें। इसमें गाय के नाम से कुछ पैसे डालें, ताकि आप गाय के नाम से दान कर सके।
इसे भी पढ़ें: चांदी का मोर बदल सकता है आपकी किस्मत, घर की इन 2 जगहों पर रखते ही बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों