Kamdhenu Puja vidhi and significance ()

कामधेनु की पूजा से मिलता है मनचाहा वरदान, जानें महत्व

कामधेनु हिंदू धर्म में एक पौराणिक गाय है, जिसे सभी इच्छाओं को पूर्ण करने वाली माना जाता है। इसे सभी गायों की माता भी कहा जाता है। कामधेनु की पूजा करने से सुख, समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-29, 17:19 IST

हिंदू धर्म में कामधेनु को अत्यंत पवित्र गाय माना जाता है। कामधेनु को भी गायों की माता भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कामधेनु की पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। कामधेनु को सभी इच्छाओं की पूर्ति करने वाली माना जाता है। इसकी पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कामधेनु धन-धान्य की देवी मानी जाती हैं। इसकी पूजा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। कामधेनु सुख-शांति की देवी भी मानी जाती हैं। इसकी पूजा करने से घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहता है। कामधेनु पापों का नाश करने वाली भी मानी जाती हैं। इसकी पूजा करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।

कामधेनु मोक्ष प्राप्ति का साधन भी मानी जाती हैं। इसकी पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में कामधेनु की पूजा किस विधि से करने से लाभ होता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

कामधेनु की पूजा के लिए सामग्री क्या है? 

kamdhenu puja

कामधेनु की मूर्ति या चित्र
गंगाजल
दीपक
फूल
फल
मिठाई
धूप
अक्षत
रोली
चंदन
नैवेद्य

इसे जरूर पढ़ें - घर में इस तरह रखें कामधेनु गाय की प्रतिमा, जीवन में आएगी खुशहाली

कामधेनु की पूजा किस विधि से करें? 

कामधेनु की पूजा करने के लिए सबसे पहले पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें। 
कामधेनु की मूर्ति या चित्र को किसी स्वच्छ स्थान पर स्थापित करें।
दीपक जलाकर कामधेनु की पूजा शुरू करें।
कामधेनु को गंगाजल अर्पित करें।
कामधेनु को फूल, फल और मिठाई अर्पित करें। 
कामधेनु के सामने धूप और दीप जलाएं और उन्हें अक्षत चढ़ाएं। 
उसके बाद कामधेनु की पूजा करने के इस मंत्र का जाप करें। 
ॐ कामधेनु नमः
ॐ श्री कामधेनु देवी नमः
ॐ श्री सुरभि नमः
आखिर में कामधेनु की आरती करें। 

इसे जरूर पढ़ें - नया घर बनवाते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

कामधेनु की पूजा का सबसे शुभ दिन कौन सा है?

file photo

आप कामधेनु की पूजा किसी भी दिन दिन में कर सकते हैं। इनकी पूजा शुभ मुहूर्त को देकते हुए ही करें। 

कामधेनु की पूजा का महत्व क्या है? 

कामधेनु की पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही सभी ग्रह दोषों से भी छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा अगर आपकी कोई इच्छा है, तो कामधेनु माता के पास एक कागज में अपनी इच्छा लिखकर रख दें। इससे जातक की मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;