हम सभी अपने घर में परदों का इस्तेमाल करते ही हैं। परदे ना केवल घर को एक अतिरिक्त प्रोटेक्शन देते हैं, बल्कि उसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं। अमूमन हम परदे लगाते समय अपने घर या कमरे के इंटीरियर या होम डेकोर थीम का ध्यान रखते हैं। कुछ लोग अपनी पसंद-नापसंद को ध्यान में रखते हुए घर के लिए परदे चुनते हैं।
लेकिन आप परदे किस दिशा में लगा रहे हैं, उसका भी गहरा प्रभाव आपके घर की एनर्जी पर पड़ता है। चूंकि हर दिशा की अपनी एक अलग एनर्जी होती है। इसलिए, अगर दिशाओं को ध्यान में रखते हुए परदे चुने जाएं तो उस जगह की पॉजिटिव एनर्जी बूस्ट होती है। जहां तक बात पश्चिम दिशा की है, आपको वहां पर कुछ रंगों के परदों से परहेज करना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि आपको अपने घर की पश्चिम दिशा में किन रंगों के परदे नहीं लगाने चाहिए-
हॉट कलर से बचें
जब आप पश्चिम दिशा में परदे लगा रही हैं तो आपको हॉट कलर जैसे गहरा लाल, महरून या गहरा पीला आदि रंग इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस दिशा में इन रंगों के परदे आपको परेशान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप यहां पर बेज कलर, लाइट ग्रे या हल्के भूरे रंग के परदे लगाएं।
कटे-फटे ना हों परदे
पश्चिम दिशा में परदे लगाते समय आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि वह कहीं से भी कटे-फटे ना हों। अक्सर यह देखने (जॉब के लिए वास्तु टिप्स) में आता है कि कभी-कभी परदे कहीं से फट जाते हैं या फिर उनकी सिलाई उधड़ जाती है। ऐसे में हम परदों को उतारकर उन्हें सिलते नहीं है। लेकिन इस तरह के परदे आपके घर में नेगेटिविटी पैदा कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: सुख-समृद्धि के लिए घर से मिटाएं ये 10 वास्तु दोष
रिंग का भी रखें ध्यान
अक्सर हम पश्चिम दिशा में परदे लगाते समय उसके डिजाइन और कलर पर ध्यान देते हैं, लेकिन रिंग्स की ओर हमारा ध्यान ही नहीं जाता है। लेकिन इन (सुख समृद्धि के लिए वास्तु उपाय) पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी होता है। हमेशा यह ख्याल रखें कि परदों को मूव करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रिंग्स स्मूदली चलने चाहिए। वे कभी-कभी अटक-अटककर ना चलें। अगर ऐसा होता है तो वास्तु के अनुसार इसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है।
इस बात का रखें ध्यान
अगर आपने पश्चिम दिशा में परदे लगाए हैं तो यह ख्याल रखें कि आप दोपहर के बाद परदा डालकर रखें। अगर आप चाहें तो शाम को पांच बजे के बाद परदों को खोल सकते हैं। दोपहर के समय अगर इस दिशा में परदे खुले होते हैं तो इससे अल्ट्रावॉयलेट किरणें सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। साथ ही साथ, इससे शनि देव का नेगेटिव इफेक्ट घर में आना शुरू हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: ये वास्तु टिप्स अपनाएंगी, तो घर में बनी रहेंगी खुशियां
तो अब आप भी पश्चिम दिशा में परदे लगाते समय इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें और अपने घर की पॉजिटिविटी को बनाए रखें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों